Pilibhit News : न्यूरिया में सर्राफा दुकान से चोरी का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगी

Amrit Vichar Network
Edited By Ateeq Khan
On

पुलिस ने सोने-चांदी के जेवर समेत चोरी की एक बाइक भी बरामद की 

न्यूरिया में एक के बाद एक ताबड़तोड़ दो बड़ी चोरियां हुई थीं। इन घटनाओं ने पुलिस को असहज कर दिया। वह चोरों की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। मुठभेड़ में घायल आरोपी जैनुल पर करीब 13 मुकदमें दर्ज हैं।

अमृत विचार : पीलीभीत के न्यूरिया क्षेत्र में एक के बाद एक, चोरी की दो बड़ी घटनाओं को अंजाम देने वाले चोरों की तलाश में खाक छान रही पुलिस का सोमवार की रात, उनसे मुचैटा हो गया। मुठभेड़ में न्यूरिया के मोहल्ला अब्दुल रहीम निवासी जैनुल आबदीन (22) के पैर में गोली लगी। वह जमीन पर गिर पड़ा। जबकि उसका साथी उधमसिंहनगर के केलाखेड़ा रामपुर काजी का रहने वाला रमन अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।  

सोमवार रात करीब 9:30 धनकुना रोड पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन दोनों लिंक रोड की ओर भागने लगे। आरोप है कि पीछा करने पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

सोना-चांदी बरामद 

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से जैनुल घायल हो गया। आरोपी को न्यूरिया सीएचसी भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक जैनुल के पास से चोरी की बाइक , 1.950 किलो चांदी और  12.93 ग्राम सोने के जेवर बरामद किए हैं। तमंचा, दो कारतूस और आधार कार्ड भी मिला।

एसओ दिगंबर सिंह ने बताया कि सर्राफा दुकान में 21 अगस्त, बंद घर से 24 अगस्त को हुई चोरी से जुड़ा सामान बरामद किया गया है। चोरी की बाइक भी मिली है। आरोपी जैनुल पर चोरी, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में 13 मुकदमे न्यूरिया, सुनगढ़ी, कोतवाली सदर और बरखेड़ा थानों में दर्ज हैं। फरार आरोपी रमन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

 

इसे भी पढ़ें-पीलीभीत में गुटखा न देने पर दुकानदार को गोली मारी, जांच में जुटी पुलिस 

संबंधित समाचार