लखनऊ में बुधवार को बदला रहेगा रूट : परेड से शुरू होगा बारावफात का जुलूस, ये रास्ते रहेंगे बंद; जानें पूरा प्लान
लखनऊ, अमृत विचार। चंद्र दर्शन के अनुसार बुधवार को 12वीं रबी-उल-अव्वल (बारावफात) का पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर मदहे-सहाबा का जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस सुबह 10 बजे झंडेवाला पार्क अमीनाबाद से शुरू होकर बाजारखाला तक जाएगा। इसे देखते हुए राजधानी की यातायत व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह जानकारी डीसीपी यातायात रवीना त्यागी ने दी। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी की स्थित में यातायात पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9454405155 सूचना देने पर विशेष इंतजाम किये जाएंगे।
यहां रहेगी रोक:
- कमला नेहरू क्रासिंग (चरक चौराहा) से मेफेयर तिराहा विक्ट्रोरिया स्ट्रीट से नक्खास तिराहा की ओर रोक रहेगी।
- नक्खास तिराहा से नादान महल रोड/टुड़ियागंज की ओर रोक रहेगी।
- टुड़ियागंज तिराहा से नक्खास तिराहा की ओर रोक रहेगी।
- टुड़ियागंज तिराहा से हैदरगंज (लालमाधव) तिराहा की ओर रोक रहेगी।
- हैदरगंज तिराहा (लाल माधव) से नक्खास तिराहा/ऐशबाग ईदगाह की ओर रोक रहेगी।
- वाटर वर्क्स तिराहा से ऐशबाग ईदगाह तिराहा की ओर आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
- मेडिकल कालेज चौराहा से सुभाष मार्ग से रकाबगंज पुल की ओर रोक रहेगी।
- पोस्ट आफिस (अमीनाबाद) तिराहा से मौलवीगंज होकर रकाबगंज पुल की ओर जाने पर रोक रहेगी।
- रकाबगंज पुल से अमीनाबाद की तरफ रोक रहेगी।
- कैसरबाग बस स्टैण्ड, गुईन रोड तिराहा, नजीराबाद तिराहा, एवं अमीनाबाद चौराहा से झण्डे वाले पार्क की तरफ आवाजाही पर रोक रहेगी।
- ऐशबाग पुल की तरफ से ऐशबाग ईदगाह की ओर रोक रहेगी।
- बुलाकी अड्डा से हैदरगंज (लालमाधव) तिराहा की ओर कोई यातायात नही जा सकेगा।
- मिल एरिया तिराहा से हैदरगंज की तरफ रोक रहेगी।
- राजेन्द्र नगर चौराहा से ऐशबाग ईदगाह की ओर रोक रहेगी।
- नाका चौराहा से राजेन्द्र नगर होते हुये ऐशबाग पुल/ईदगाह की तरफ रोक रहेगी।
- नाका चौराहा से पाण्डेयगंज चौकी होकर रकाबगंज पुल की ओर रोक रहेगी।
- फूलमण्डी फलाईओवर से हैदरगंज तिराहा की तरफ रोक रहेगी।
- मिल एरिया तिराहे से हैदरगंज फलाईओवर की तरफ रोक रहेगी।
यहां से जाएं:
- ये वाहन चौक/मेडिकल कालेज होकर जा सकेंगे।
- ये वाहन अकबरी गेट, चरक चौराहा (कमला नेहरू) होकर जा सकेंगे।
- ये वाहन गिरधारी सिंह इन्टर कालेज, मंसूर नगर होकर जा सकेंगे।
- ये वाहन वहीं से वापस मुड़कर गिरधारी सिंह इन्टर कालेज, मंसूर नगर होकर जा सकेंगे।
- ये वाहन बुलाकी अड्डा, मिल एरिया होकर जा सकेंगे।
- ये वाहन सिटी स्टेशन तिराहा/शाहमीना होकर जा सकेंगे।
- ये वाहन छतरी वाले चौराहे से अमीनाबाद/नजीराबाद होकर जा सकेंगे।
- ये वाहन नाका/ मेडिकल कालेज होकर जा सकेंगे।
- ये वाहन कैसरबाग, अशोकलाट, श्रीराम रोड अमीनाबाद/सिटी स्टेशन, होकर जा सकेंगे।
- ये वाहन पुल के नीचे से मोतीनगर, भूसामण्डी/राजेन्द्र नगर होकर जा सकेंगे।
- ये वाहन बुलाकी अड्डा से टिकैतराय तालाब/मिल एरिया, एवररेडी की ओर से जाएंगे।
- ये वाहन मिल एरिया, मीना बेकरी एवं राजाजीपुरम होते जा सकेंगे।
- ये वाहन मोतीनगर/राजेन्द्र नगर होकर जाएंगे।
- ये वाहन नत्था/मवैया होकर जा सकेंगे।
- ये वाहन बांसमण्डी चौराहा/राजेन्द्र नगर होकर जा सकेंगे।
- ये वाहन विक्टोरिया स्ट्रीट (कमला नेहरू) चौराहे से मेडिकल चौराहा से होते हुए जा सकेंगे।
- ये वाहन मीना बेकरी चौराहा होते हुए जा सकेंगे।
