UP Ration Card : राशन की दुकानों पर अब मिलेगी कुर्सी और पीने का पानी, कार्डधारकों के लिए मंत्री मनोज पांडेय का बड़ा फैसला

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

यूपी के खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज पांडेय ने राशन कार्डधारकों के लिए नई सुविधाओं का ऐलान किया। अब राशन की दुकानों पर कुर्सी, पेयजल, SMS सूचना और बुजुर्ग-दिव्यांगों के लिए विशेष व्यवस्था मिलेगी।

लखनऊ/अमृत विचारः नवागत कैबिनेट मंत्री खाद्य एवं रसद, मनोज पांडेय ने पद धारण करने के बाद कार्डधारकों के लिए बड़े फैसले लिए हैं। यह फैसले कार्डधारकों की सहूलियत से जुड़े हैं, जिससे उन्हें दो-चार होना पड़ता है। अब कार्डधारकों को राशन की दुकानों पर लाइनें नहीं लगानी पड़ेंगी, बल्कि उन्हें बैठने के लिए कुर्सियां मिलेंगी और पीने के लिए पानी। इसके अलावा दिव्यांग और बुजुर्ग कार्डधारकों के लिए भी नई सुविधाएं दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय के निर्देश पर खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों ने खाका खीचना शुरू कर दिया है। नए निर्देश के मुताबिक अब कोटे की दुकानों पर राशन लेने आने वाले कार्डधारकों को बैठने के लिए कुर्सियां और पीने के लिए स्वच्छ पानी मिलेगा। ताकि, उन्हें खड़े होकर राशन का इंतजार न करना पड़े। इसके अलावा अब एसएमएस के माध्यम से कार्डधारकों को खाद्यान पहुंच की स्थिति और वितरण की सूचना दी जाएगी।

इसके लिए सभी कार्डधारकों का मोबाइल नंबर विभाग में अपलोड किया जाएगा। यही नहीं वृद्ध और दिव्यांग कार्डधारकों, जो दुकानों में नहीं पहुंच सकते, उनकी संस्तुति पर किसी उन्हीं के किसी व्यक्ति को राशन दे दिया जाएगा। इससे उन्हें स्वयं न आना पड़े। उक्त के अतिरिक्त आगामी समयों में कार्डधारकों के लिए और भी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा पात्र गृहस्थी योजना के अंतर्गत उपलब्ध 47 लाख यूनिट के सापेक्ष पात्र व्यक्तियों का चयन कर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनयम के अंतर्गत आच्छादित करने का निर्णय लिया गया है।

55910 महिलाओं ने स्थानातरित कराया कार्ड

वर्तमान में खाद्य एवं रसद विभाग की वेव साइट में पब्लिक डोमेन में यूनिट ट्रांसफर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिसका विवाह हो गया हो वह महिलाएं इस सुविधा द्वारा अपने मायके के राशन कार्ड से यूनिट स्थानांतरित कराकर ससुराल के राशन कार्ड में जुड़वा सकती हैं। उक्त पहल से अब तक 55910 महिलाओं को सुविधा का लाभ प्राप्त हुआ है।

संबंधित समाचार