अयोध्या : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Virendra Pandey
On

अयोध्या, अमृत विचार : पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हथौड़े से वार कर हत्या करने के बाद शव हाईवे किनारे झाड़ियों में फेंक दिया था। पुलिस ने बुधवार को वारदात का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस लाइंस सभागार में एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि 12 जुलाई को कोतवाली रुदौली अंतर्गत अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर गांव कूढ़ासादात के पास एक शव मिला था। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा था। जांच कर रहे रुदौली कोतवाल संजय मौर्या व उनकी टीम ने शव की पहचान देवेंद्र कुमार वर्मा (47) पुत्र स्व. जंगली प्रसाद वर्मा निवासी पूरे ठोडी मजरे कस्बा पैगम्बरपुर थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी के रूप में की।

टीम द्वारा थाना क्षेत्र में स्थापित सीसीटीवी कैमरों, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस एवं अन्य प्रयासों से घटना का अनावरण करते हुए मृतका की पत्नी सुभांगिनी वर्मा (23) व उसके प्रेमी विपिन वर्मा निवासी सराय पुरखू थाना कोठी जिला बाराबंकी को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी के अनुसार मृतक का सुभांगिनी से वर्ष 2023 विवाह हुआ था। उसका अपने पति से उसकी जमीन अपने नाम कराने को लेकर विवाद चल रहा था। बताया कि 11 जुलाई सुभांगिनी के कहने पर प्रेमी विपिन, देवेंद्र को अयोध्या घुमाने के बहाने घर से बुलाकर ले गया। रास्ते में रोककर योजनाबद्ध तरीके से हथौड़े से प्रहार करके उसकी हत्या की व शव को कूढ़ासादात गांव के पास सड़क के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया था। बताया कि दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है व घटना में प्रयुक्त हथौड़े की बरामदगी भी कराई। दोनों का चालान कर दिया गया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Lumpy Virus: यूपी में लंपी वायरस की चपेट में 12 जिले, कानपुर में एक और हापुड़ में 6514 गोवंश संक्रमित
राम मंदिर चढ़ावा चारी कांड : SIT की जांच में बेदाग निकले चंपत राय और अनिल मिश्रा! गृह विभाग ने ट्रस्ट को सौंपी फाइनल रिपोर्ट
यूपी में बाढ़ से 12 जिले प्रभावित, चपेट में 64 हजार से ज्यादा लोग; 55 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
ओलंपिक 2036 में 30-40 पदक का लक्ष्य अभी दूर की कौड़ी, भारत को प्रतिभा पहचानने में हो रही देरी: रोंजन सोढ़ी
Gonda News : गोंडा में 150 से ज्यादा गैरमान्यता प्राप्त स्कूलों पर गिरेगी गाज, 24 मदरसे भी रडार पर; खंड शिक्षा अधिकारियों की लापरवाही आई सामने, बीएसए ने जताई नाराजगी