Rampur News : नौकरी के नाम पर 15 लाख की ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

थाना मिलक व साइबर टीम ने की कार्रवाई

रामपुर, अमृत विचार। थाना मिलक पुलिस ने साइबर सेल टीम के सहयोग से 15 लाख रुपयों की ठगी करने वाले बरेली निवासी दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 7 मोबाइल, 9 एटीएम, चैक बुक, पासबुक, सिमकार्ड सहित अन्य सामान बरामद किया है। मामले पुलिस अधीक्षक रामपुर सोमेंद्र मीना ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रेसवार्ता करते हुए खुलासा किया।

पुलिस अधीक्षक रामपुर ने बताया कि आरोपी विकास गंगवार निवासी ग्राम गुलड़िया थाना शीशगढ़ बरेली और राजीव निवासी ग्राम बीसलपुर थाना शीशगढ़ बरेली नौकरी के नाम पर ऑनलाइन माध्यम से 15 लाख रुपये की ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों साइबर ठगों को 7 मोबाइल, 9 एटीएम कार्ड, एक बैंक पासबुक, एक बैंक बुक, सिम कार्ड के साथ ग्राम खुटिया के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना मिलक पर संबंधित मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी बेवसाइट https://www.hipsjobs.com/home व बेवसाइट https://www.careerjobplacement.com/ से लोगों को जॉब देने का झांसा देकर उनसे उनका सीवी मंगाते थे। फोन आदि का प्रयोग कर उनका इंटरव्यू लेते हैं तथा डोक्यूमेंट वेरीफिकेशन के नाम पर उनसे रुपये खाते में डलवाकर साइबर धोखाधड़ी करते हैं। इनके खिलाफ समन्वय पोर्टल पर शिकायत आठ शिकायतें दर्ज हैं। आरोपी विकास गंगवार से 2 मोबाइल फोन, 4 एटीएम कार्ड, 1 अदद बैंक पासबुक, 1 चेकबुक और राजीव के पासे 5 मोबाइल फोन, 5  एटीएम कार्ड व एक सिम कार्ड बरामद हुए हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मनीराम सिंह, उपनिरीक्षक दिर्धांशु शर्मा व शैलेन्द्र प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल देवेंद्रपाल सिंह, कांस्टेबल शक्ति सिंह, सावेज व अन्य कर्मी शामिल रहे।

संबंधित समाचार