Hardoi News : कांवड़ यात्रा मार्ग का SSP ने किया निरीक्षण, मीट की दुकानें बंद रखने के निर्देश

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

हरदोई, अमृत विचार। आगामी सावन माह और कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। गुरुवार को एएसपी शाहाबाद आलोक राज नारायण ने पाली कस्बे में कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्रा मार्ग पर स्थित मीट की दुकानों पर पहुंचकर दुकानदारों को सावन माह के दौरान अपनी दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एएसपी ने स्पष्ट कहा कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर किसी भी कीमत पर मीट की दुकानें संचालित नहीं होने दी जाएंगी। यदि कोई दुकानदार आदेशों की अवहेलना करते हुए दुकान खोलकर मांस की बिक्री करता पाया गया, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने दुकानदारों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और कांवड़ यात्रा के दौरान धार्मिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। इस पर दुकानदारों ने भी प्रशासन के निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया।

गौरतलब है कि हर वर्ष बड़ी संख्या में कांवड़िए फर्रुखाबाद के पांचाल घाट से गंगाजल भरकर रूपापुर, पाली होते हुए गोला गोकर्णनाथ तथा संकट हरण शिव मंदिर सकाहा तक जलाभिषेक के लिए इसी मार्ग से गुजरते हैं। इसी को देखते हुए प्रशासन यात्रा मार्ग पर कानून-व्यवस्था और धार्मिक सौहार्द बनाए रखने के लिए आवश्यक तैयारियां कर रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : 
Hardoi News : बरखेरा में 'वृक्ष भंडारे' का आयोजन, सीडीओ नेहा व्याडवाल ने रोपे पौधे, 4 हजार वृक्षों का हुआ वितरण

संबंधित समाचार