लखनऊ में LDA का बड़ा एक्शन! चौक से सुशांत गोल्फ सिटी तक 13 अवैध निर्माण सील, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
On

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाकर चौक, वजीरगंज, ठाकुरगंज, दुबग्गा, पीजीआई और सुशांत गोल्फ सिटी में 13 अवैध व्यावसायिक एवं आवासीय निर्माण सील किए।

लखनऊ, अमृत विचार। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने सोमवार को चौक, वजीरगंज, ठाकुरगंज, दुबग्गा, पीजीआई व सुशांत गोल्फ सिटी में अभियान चलाया। इस दौरान एलडीए से मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किये जा रहे 13 अवैध व्यावसायिक एवं आवासीय निर्माण सील किये गये। अचानक हुई कार्रवाई से अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मच गया।

पीजीआई और सुशांत गोल्फ सिटी में छह निर्माण सील

प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि पीजीआई व सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान हैदर अली, राकेश, हेमराज, राहुल सिंह, प्रकाश चन्द्र बजाज, सोमनाथ अग्रहरि, राम किशोर यादव, भूपेन्द्र सिंह चौधरी व अन्य द्वारा किये जा रहे 06 अवैध व्यावसायिक एवं आवासीय निर्माण कार्यों को सील किया गया। 

चौक से दुबग्गा तक भी चला अभियान

प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि सोमवार को चौक, वजीरगंज, ठाकुरगंज व दुबग्गा थानाक्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रदीप गोयल, कुश मिश्रा, रियाज, रितेश, पूनम कुमार, यूनुस अब्दुल्ला व अन्य द्वारा एलडीए से मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किये जा रहे 7 अवैध निर्माण सील किये गये।

एलडीए अधिकारियों के मुताबिक प्राधिकरण की अनुमति और स्वीकृत मानचित्र के बिना किए जा रहे निर्माण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। सोमवार की कार्रवाई में कुल 13 निर्माण सील किए गए।

यह भी पढ़ें:-Onion Price : चीनी के बाद अब प्याज ने रुलाया! करीब 59% उछले दाम, सरकार की ‘कांदा एक्सप्रेस’ से कीमतों पर लगेगी लगाम

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

श्री श्री रविशंकर बोले- 'सत्य की हुई जीत', सुप्रीम कोर्ट ने आर्ट ऑफ लिविंग को सभी आरोपों से किया बरी
श्रीलंका में चमकी कानपुर की बेटी प्रियांशी : 4 मैच में 6 विकेट लेकर भारत को दिलाया टी-20 डेफ सीरीज का खिताब, डीएम ने किया सम्मानित
CA की पढ़ाई और प्रशिक्षण में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा-ट्रेनिंग से लेकर IT और सॉफ्ट स्किल्स तक बदलेगा पूरा सिस्टम, 31 अगस्त तक सुझाव
लखनऊ में LDA का बड़ा एक्शन! चौक से सुशांत गोल्फ सिटी तक 13 अवैध निर्माण सील, मचा हड़कंप
Sultanpur News : 105 साल पुराने बार एसोसिएशन की 58वीं कार्यकारिणी के लिए चुनावी घमासान तेज, 60 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन, जानिए कब होगा मतदान