Bareilly News : चीनी के भाव काबू करने को अफसरों ने खंगाले गोदाम

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

डीएसओ, आरएमओ टीम लेकर पहुंचे श्यामगंज, व्यापारियों में मचा हड़कंप

बरेली में चीनी के बढ़ते दामों और जमाखोरी रोकने के लिए प्रशासन ने श्यामगंज मंडी में छापेमारी कर स्टॉक और अभिलेखों की जांच की।

बरेली, अमृत विचार। त्योहारों से पहले चीनी के दामों में भारी उछाल को लेकर लोगों में नाराजगी ने सरकार को सकते में डाल दिया है। जमाखोरी की आशंका को लेकर शासन के हरकत में आने के बाद प्रशासन ने भी सख्ती शुरू कर दी है। सोमवार को जिला आपूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह और डिप्टी आरएमओ अतुल कुमार वशिष्ठ के नेतृत्व में टीम ने श्यामगंज चीनी मंडी में कई गोदामों और प्रतिष्ठानों पर छापामारी की। टीम ने गोदामों में रखे चीनी के स्टॉक का सत्यापन किया और स्टॉक से जुड़े अभिलेख भी जांचे।

प्रशासन की कार्रवाई का मुख्य मकसद यह पता लगाना है कि बाजार में चीनी की कृत्रिम कमी पैदा कर दाम बढ़ाने के लिए बड़ी मात्रा में स्टॉक तो नहीं किया जा रहा है। अफसरों ने व्यापारियों से स्टॉक और खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेज मांगे। इस दौरान गोदामों में मौजूद चीनी की मात्रा का मिलान कागजों में दर्ज स्टॉक से किया। अचानक हुई छापेमारी से बाजार में हड़कंप मच गया। टीम के जाने के बाद चीनी व्यापारियों ने राहत की सांस ली।

400 मीट्रिक टन से ज्यादा स्टॉक पर रोक
जिला आपूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि जिले में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता है। थोक व्यापारियों को निर्धारित सीमा के भीतर ही चीनी का भंडारण करने के निर्देश दिए गए हैं। कोई भी थोक व्यापारी 400 मीट्रिक टन यानी चार हजार क्विंटल से अधिक स्टॉक नहीं रख सकेगा। उन्होंने लोगों से चीनी की कमी को लेकर सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैल रही अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। सोमवार को बरेली में चीनी का थोक भाव करीब 61 रुपये प्रति किलो बताया गया।

आपूर्ति सामान्य होने का दावा
छापामारी के दौरान व्यापारियों ने जमाखोरी और कालाबाजारी के आरोपों से इनकार किया। उनका कहना था कि चीनी की आपूर्ति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। वहीं प्रशासन ने साफ किया कि स्टॉक और अभिलेखों की जांच आगे भी जारी रहेगी। डीएसओ मनीष कुमार सिंह ने कहा कि किसी व्यापारी के यहां निर्धारित सीमा से प्रशासन का कहना है कि त्योहारों के दौरान बाजार में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता और कीमतों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए निगरानी लगातार जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें - Budaun News : रक्षाबंधन त्योहार पर खोया ने पकड़ी महंगाई की रफ्तार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

श्रीलंका में चमकी कानपुर की बेटी प्रियांशी : 4 मैच में 6 विकेट लेकर भारत को दिलाया टी-20 डेफ सीरीज का खिताब, डीएम ने किया सम्मानित
CA की पढ़ाई और प्रशिक्षण में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा-ट्रेनिंग से लेकर IT और सॉफ्ट स्किल्स तक बदलेगा पूरा सिस्टम, 31 अगस्त तक सुझाव
लखनऊ में LDA का बड़ा एक्शन! चौक से सुशांत गोल्फ सिटी तक 13 अवैध निर्माण सील, मचा हड़कंप
Sultanpur News : 105 साल पुराने बार एसोसिएशन की 58वीं कार्यकारिणी के लिए चुनावी घमासान तेज, 60 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन, जानिए कब होगा मतदान
यूपी में 4105 करोड़ का निवेश, खुलेंगे रोजगार के रास्ते! 8 बड़ी औद्योगिक परियोजनाओं को मिली मंजूरी