यूपी में 4105 करोड़ का निवेश, खुलेंगे रोजगार के रास्ते! 8 बड़ी औद्योगिक परियोजनाओं को मिली मंजूरी

Amrit Vichar Network
On

उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए एचएलईसी ने 4104.82 करोड़ रुपये की आठ परियोजनाओं को लेटर ऑफ कम्फर्ट जारी करने की मंजूरी दी है। गोरखपुर, अमरोहा, ललितपुर, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, हाथरस, बागपत और मथुरा में ये परियोजनाएं प्रस्तावित हैं।

लखनऊ, अमृत विचार : प्रदेश में औद्योगिक निवेश और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को उच्च स्तरीय प्राधिकृत समिति (एचएलईसी) की बैठक हुई। मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में उप्र. औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2022 अंतर्गत कुल 4104.82 करोड़ रुपये की आठ औद्योगिक परियोजनाओं को लेटर ऑफ कम्फर्ट (एलओसी) जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

स्वीकृत परियोजनाओं में एपीएल अपोलो ट्यूब्स लिमिटेड की गोरखपुर में 320 करोड़ रुपये की परियोजना, टेरेस्ट्रियल फूड प्रोसेसर प्राइवेट लिमिटेड की अमरोहा में 277.30 करोड़ और अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड की ललितपुर में 738 करोड़ रुपये की परियोजना शामिल है।

शुक्र फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड की गौतमबुद्धनगर में 587.50 करोड़, गुडलक इंडिया लिमिटेड की बुलंदशहर में 268.67 करोड़ और जीके विंडिंग्स वायर्स लिमिटेड की हाथरस में 381.14 करोड़ रुपये की परियोजना को भी मंजूरी मिली है। इसके अलावा बनासकांठा डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स लिमिटेड की बागपत में 539.83 करोड़ और एल्पेक्स सोलर लिमिटेड की मथुरा में 992.38 करोड़ रुपये की परियोजना शामिल है।

रोजगार के नए अवसर बनने के अवसर के अलावा स्वीकृत परियोजनाओं से विनिर्माण, सीमेंट, फार्मास्यूटिकल्स, खाद्य प्रसंस्करण, वायर एवं इलेक्ट्रिकल उत्पाद, डेयरी और सौर ऊर्जा क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है।

निवेशकों को प्रोत्साहन देने पर जोर

मुख्य सचिव एस पी गोयल ने परियोजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन और पात्र औद्योगिक इकाइयों को नीति के अनुरूप प्रोत्साहन उपलब्ध कराने पर जोर दिया। इन प्रस्तावों को ऑनलाइन इन्सेन्टिव मैनेजमेंट सिस्टम (ओआईएमएस) पोर्टल के माध्यम से मूल्यांकन समिति की अनुशंसा प्राप्त हो चुकी थी।

बैठक में औद्योगिक विकास आयुक्त दीपक कुमार, अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आलोक कुमार, प्रमुख सचिव राज्य कर कामिनी रत्न चौहान, प्रमुख सचिव स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन अमित गुप्ता और सीईओ इन्वेस्ट यूपी विजय किरण आनंद समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-नकली दवा के कारोबार पर योगी सरकार का बड़ा वार! अब दुकान नहीं, पूरी सप्लाई चेन खंगालेगा FSDA

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

श्री श्री रविशंकर बोले- 'सत्य की हुई जीत', सुप्रीम कोर्ट ने आर्ट ऑफ लिविंग को सभी आरोपों से किया बरी
श्रीलंका में चमकी कानपुर की बेटी प्रियांशी : 4 मैच में 6 विकेट लेकर भारत को दिलाया टी-20 डेफ सीरीज का खिताब, डीएम ने किया सम्मानित
CA की पढ़ाई और प्रशिक्षण में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा-ट्रेनिंग से लेकर IT और सॉफ्ट स्किल्स तक बदलेगा पूरा सिस्टम, 31 अगस्त तक सुझाव
लखनऊ में LDA का बड़ा एक्शन! चौक से सुशांत गोल्फ सिटी तक 13 अवैध निर्माण सील, मचा हड़कंप
Sultanpur News : 105 साल पुराने बार एसोसिएशन की 58वीं कार्यकारिणी के लिए चुनावी घमासान तेज, 60 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन, जानिए कब होगा मतदान