Sultanpur News : 105 साल पुराने बार एसोसिएशन की 58वीं कार्यकारिणी के लिए चुनावी घमासान तेज, 60 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन, जानिए कब होगा मतदान

Amrit Vichar Network
On

बार एसोसिएशन चुनाव में 60 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, अध्यक्ष पद पर सबसे ज्यादा दावेदार

बार एसोसिएशन सुलतानपुर की 58वीं कार्यकारिणी के चुनाव में 60 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। अध्यक्ष पद पर 17 दावेदार हैं। 2080 अधिवक्ता 31 अगस्त को मतदान करेंगे, जबकि एक सितंबर को मतगणना होगी।

सुलतानपुर, अमृत विचार। 105 वर्ष पुराने बार एसोसिएशन सुलतानपुर की 58वीं कार्यकारिणी के गठन को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन दीवानी न्यायालय परिसर में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भारी भीड़ रही। विभिन्न पदों के लिए कुल 60 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल कर चुनावी मैदान में ताल ठोंक दी। चुनाव में बार एसोसिएशन के 2080 मतदाता 31 अगस्त को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

अध्यक्ष पद को लेकर सबसे अधिक घमासान देखने को मिल रहा है। इस पद के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता शारदा प्रसाद मिश्र, अखिलेश शुक्ल, सभाजीत सिंह, रवीन्द्र प्रताप सिंह, हेमंत मिश्र, अमरनाथ यादव, जय प्रकाश सिंह, उदय प्रताप सिंह, करुणाशंकर दूबे, ध्रुवराज सिंह, विजय श्रीवास्तव, तेज बहादुर सिंह, ज्ञान प्रकाश तिवारी, जय प्रकाश त्रिपाठी, बद्री प्रसाद पांडेय, राजकुमार सिंह और राजेंद्र प्रताप सिंह समेत कुल 17 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।

हासचिव पद पर महिला दावेदारों की मजबूत मौजूदगी चुनाव की खास चर्चा बनी हुई है। इस पद के लिए शशी मिश्र, लक्ष्मी यादव, रुखसाना बानो, पिंकी प्रिया सिंह और शशी सिंह ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद पर शालिनी तिवारी, सीमा शर्मा समेत अन्य प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए हैं।

इसके अलावा कोषाध्यक्ष (ट्रेजरार), सहसचिव प्रशासन, सहसचिव खुर्शीद क्लब, सहसचिव पुस्तकालय तथा वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए भी प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही अब प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं से संपर्क और समर्थन जुटाने की कवायद तेज कर दी है।

25 अगस्त को होगी नामांकन पत्रों की जांच

चुनाव समिति के संयोजक एवं पूर्व अध्यक्ष रणजीत सिंह त्रिशुंडी ने बताया कि 25 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच, आपत्तियों के निस्तारण और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी और चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी। 31 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान कराया जाएगा, जबकि एक सितंबर को सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू होगी।

नामांकन प्रक्रिया के दौरान एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र प्रताप दूबे, सुरेंद्रनाथ शुक्ल, पूर्व महासचिव रमाशंकर पांडेय, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक पाठक सहित चुनाव टीम के सदस्य हरीश्वर सिंह, अशोक शुक्ल, राजेश शुक्ल, प्रणव दूबे, जय प्रकाश मिश्र, पुष्पलता मौर्य, वीरेंद्र यादव, विजय पांडेय, कुलदीप तिवारी और रेखा मौजूद रहे।
अब निगाहें 25 अगस्त की जांच और नाम वापसी पर टिकी हैं। इसके बाद मैदान में बचे प्रत्याशियों के बीच चुनावी मुकाबला और अधिक रोचक होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें:-Onion Price : चीनी के बाद अब प्याज ने रुलाया! करीब 59% उछले दाम, सरकार की ‘कांदा एक्सप्रेस’ से कीमतों पर लगेगी लगाम

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

श्री श्री रविशंकर बोले- 'सत्य की हुई जीत', सुप्रीम कोर्ट ने आर्ट ऑफ लिविंग को सभी आरोपों से किया बरी
श्रीलंका में चमकी कानपुर की बेटी प्रियांशी : 4 मैच में 6 विकेट लेकर भारत को दिलाया टी-20 डेफ सीरीज का खिताब, डीएम ने किया सम्मानित
CA की पढ़ाई और प्रशिक्षण में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा-ट्रेनिंग से लेकर IT और सॉफ्ट स्किल्स तक बदलेगा पूरा सिस्टम, 31 अगस्त तक सुझाव
लखनऊ में LDA का बड़ा एक्शन! चौक से सुशांत गोल्फ सिटी तक 13 अवैध निर्माण सील, मचा हड़कंप
Sultanpur News : 105 साल पुराने बार एसोसिएशन की 58वीं कार्यकारिणी के लिए चुनावी घमासान तेज, 60 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन, जानिए कब होगा मतदान