UP TET Exam Today : यूपी टीईटी परीक्षा में अब तक 14 सॉल्वर पकड़े, सघन जांच में धरे जा रहे फर्जी अभ्यर्थी 

Amrit Vichar Network
Published By Ateeq Khan
On

परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले गहने और गमछा-बेल्ट तक उतार रहे अभ्यर्थी, फिर भी फर्जीवाड़े की कोशिश

यूपी टीईटी परीक्षा को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने को लेकर शासन और प्रशासन ने सुरक्षा-व्यवस्था के कड़े बंदोवस्त किए हैं। अभ्यर्थियों को सघन जांच के बाद केंद्रों पर प्रवेश दिया जा रहा है। डिजिटल तरीके से भी जांच की जा रही है। इसके बावजूद भी परीक्षा की पारदर्शिता से खेलने की कोशिशें सामने आ जा रही हैं। टीईटी परीक्षा में मथुरा और फिरोजबाद से लेकर अन्य जिलों में दूसरे अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा देने पहुंचे 14 फर्जी अभ्यर्थी पकड़े जा चुके हैं।

अमृत विचार, लखनऊ : उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP-TET) 2026 के दूसरे दिन अब तक करीब 14 सॉल्वर पकड़े गए हैं, जो दूसरे अभ्यर्थियों के स्थान पर पेपर हल करने पहुंचे थे। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले सघन तलाशी के दौरान ये सभी फर्जी अभ्यर्थी जांच टीम के हत्थे चढ़ गए। मथुरा में तीन और फिरोजबाद में दो अभ्यर्थी पकड़े गए। इस तरह प्रदेशभर में 14 फर्जी अभ्यर्थियों के पकड़े जाने की सूचना है। फिलहाल शासन और स्थानीय प्रशासनिक टीमें केंद्रों पर पैनी नजर बनाए हैं। इसी उद्देश्य के साथ कि परीक्षा में किसी भी सूरत में सेंधमारी नहीं होने पाए। नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा को लेकर शासन ने इस बार कड़े बंदोवस्त किए हैं। 

यूपी टीईटी परीक्षा का आज दूसरा दिन है। परीक्षा का आज दूसरा दिन है। गुरुवार को शुभारंभ हुआ था। कल-4 जुलाई तक टीईटी होगी। यूपी टीईटी में में इस बार 19.94 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसमें 17.67 लाख अभ्यर्थी यूपी के हैं। दूसरे राज्यों के 2.27 लाख अभ्यर्थी यूपी टीईटी परीक्षा देंगे। राज्य के 60 जनपदों में 955 परीक्षा केंद्र बनाए हैं, जहां कड़ी निगरानी में आज परीक्षा का शुभारंभ हो गया। 

UP Tet News
लखनऊ में यूपी टीईटी परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले अपने गहने निकालती महिला अभ्यर्थी।

 

यूपी टीईटी की परीक्षा दो शिफ्ट में चल रही है। पहली शिफ्ट 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक है। दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। 


परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को सघन जांच के दायरे से होकर गुजरना पड़ रहा है। नकल और अभ्यर्थियों की पहचान के लिए डिजिटल उपकरण भी हैं। इसमें बायोमेट्रिक और रेटिना स्कैन जैसी आधुनिक तकनीक शामिल हैं। 

गहना, साजो-सामान भी नहीं


परीक्षा केंद्रों पर सख्ती का आलम ये है कि इस बार कई केंद्रों पर सघन के साथ साजो-सामान के साथ भी प्रवेश पर रोक है। यहां तक कि महिला अभ्यर्थियों को गहने लेकर केंद्र पर जाने की अनुमति नहीं है। कई जगहों पर महिलाओं के गहने उतरवाए गए। पुरुष अभ्यर्थी बेल्ट, गमछा भी बाहर रखकर केंद्र पर पहुंच रहे हैं। 

सख्ती का दिख रहा असर 

ये सारी कोशिश इसी बात को लेकर है कि हर हाल में परीक्षा शांतिपूर्वक और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो जाए। पिछली कुछ परीक्षाओं में पेपर लीक के कारण बड़ी फजीहत का सामना करना पड़ चुका है और अभ्यर्थियों को भी दोबारा परीक्षा से गुजरना पड़ा। जाहिर है कि ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी अभ्यर्थियों को ही पेश आई। ऐसी स्थितियां इस बार न हों, इसलिए केंद्रों पर सख्ती पहले से कई गुना ज्यादा है। इसी का नतीजा है कि परीक्षा में सेंधमारी की कोशिश करने वाले केंद्रों पर प्रवेश के दौरान ही धरे जा रहे हैं। 

संबंधित समाचार