Mango Festival Lucknow : बागों में बहार...लखनऊ में आम का 'त्योहार', "उत्तर प्रदेश आम महोत्सव" का दिलकश नजारा
अमृत विचार, लखनऊ : आम का सीजन है। बागों से लेकर मंडियों तक बहार है। भारत में आम को लेकर एक अलग ही लेवल की दीवानगी है। गांव से लेकर शहर तक इस वक्त सिर्फ आम का ही जलवा छाया है। त्योहार जैसा नजारा है। यूपी की राजधानी लखनऊ में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने "उत्तर प्रदेश आम महोत्सव" का शुभारंभ किया। इसमें देशभर में पैदा होने वाले आम की करीब 800 किस्में (वैरायटी) का प्रदर्शन किया गया। भारत दुनिया का सबसे बड़ा 'आम' उत्पादक देश है। यूपी देश में सबसे ज्यादा आम की पैदावार करता है। आम को बाजार पर एक नजर...।
