इनती भी क्या जल्दी? लाल साड़ी में डांस कर रही महिला के साथ हो गया कांड, वीडियो इंटरनेट पर वायरल

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ, अमृत विचार। सोशल मीडिया पर एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लाल साड़ी पहने एक महिला डांस करते-करते अचानक संतुलन खो बैठती हैं और फर्श पर गिर जाती हैं। वीडियो में वह पूरे उत्साह के साथ डांस करती नजर आती हैं, लेकिन एक स्टेप के दौरान उनका पैर फिसल जाता है और वह नीचे गिर पड़ती हैं।

गिरने के बाद वहां मौजूद अन्य महिलाएं तुरंत उनकी मदद के लिए आगे आती हैं और उन्हें उठाती हैं। महिला मुस्कुराते हुए दोबारा खड़ी हो जाती हैं, हालांकि उनके चेहरे पर गिरने की वजह से हुई तकलीफ साफ नजर आती है। इसके बावजूद वह माहौल को सहज बनाए रखने की कोशिश करती दिखती हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Laal_Pari_30 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे लाखों बार देखा जा चुका है और बड़ी संख्या में लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

यूजर्स ने ले लिए महिला के मजे

वीडियो पर यूजर्स भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "हील वाली सैंडल की वजह से बैलेंस बिगड़ गया।" दूसरे ने टिप्पणी की, "डांस करते समय संतुलन बनाए रखना भी जरूरी होता है।" वहीं एक अन्य यूजर ने महिला की चिंता जताते हुए लिखा, "उम्मीद है उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी होगी।" यह वीडियो लोगों का मनोरंजन जरूर कर रहा है, लेकिन साथ ही यह भी याद दिलाता है कि डांस करते समय उत्साह के साथ-साथ संतुलन और सुरक्षा का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है।

संबंधित समाचार