BSNL JTO Recruitment 2026: बीएसएनएल में जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के पदों पर बंपर भर्ती, फ्रेशर्स को भी मिलेगा मौका
लखनऊः सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 100 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। खास बात यह है कि इस भर्ती में अनुभवी उम्मीदवारों के साथ-साथ फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं।
इच्छुक उम्मीदवार BSNL की आधिकारिक वेबसाइट externalexam.bsnl.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया जारी है और अंतिम तिथि नजदीक है, इसलिए पात्र अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन पूरा कर लेना चाहिए।
BSNL JTO Recruitment 2026: महत्वपूर्ण जानकारी
| विवरण | जानकारी |
| संगठन | भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) |
| पद | जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO) |
| कुल पद | 100 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | externalexam.bsnl.co.in |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 3 जुलाई 2026 |
| फीस जमा करने की अंतिम तिथि | 3 जुलाई 2026 |
| आयु सीमा | 20 से 30 वर्ष |
| वेतन | ₹16,400 से ₹40,500 (पे-स्केल के अनुसार) |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा |
कौन कर सकता है आवेदन?
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीई/बीटेक या समकक्ष डिग्री टेलीकम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, रेडियो, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी या इंस्ट्रूमेंटेशन विषय में होनी चाहिए।
इसके अलावा एमएससी (इलेक्ट्रॉनिक्स), एमएससी (कंप्यूटर साइंस) और एमटेक डिग्रीधारक उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं।
आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। भर्ती में किसी प्रकार का पूर्व कार्य अनुभव अनिवार्य नहीं है, इसलिए फ्रेशर्स भी इसमें आवेदन कर सकते हैं।
BSNL JTO Recruitment 2026: आवेदन कैसे करें?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले [www.externalexam.bsnl.co.in](http://www.externalexam.bsnl.co.in) पर जाएं।
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की मदद से रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र में मांगी गई सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
- अपनी पसंद के अनुसार 21 सर्किलों में से वरीयता (Preference) चुनें।
- पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
- 10वीं, 12वीं, डिग्री, आरक्षण प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) सहित सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन सबमिट करने के बाद भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
आवेदन शुल्क
अनारक्षित/OBC/EWS: ₹2000
SC/ST/PwBD: ₹1000
उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए BSNL की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
BSNL JTO Recruitment 2026 Notification PDF-
https://www.amritvichar.com/media-webp/2026-06/131894753.pdf
यह भी पढ़ेंः NCERT की क्लास 9 की बुक में SIR और चुनाव आयोग पर नया चैप्टर, जानिए छात्रों को क्या पढ़ाया जाएगा
