Bareilly News : चेकिंग के डर से बंद हो गए शहर के तमाम कैफे

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

राजेंद्रनगर में बेसमेंट में चल रहे कई कैफे, सुबह से शाम तक जुटते हैं लोग, 300 रुपये घंटे पर बैठाते हैं लड़के-लड़कियों को, वायरल हुआ था वीडियो

बरेली, अमृत विचार। लखनऊ अग्निकांड के बाद हो रही सख्ती के चलते कोचिंग सेंटरों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जांच और कार्रवाई के डर से बेसमेंट में चल रहे कई कैफे बंद कर दिए। दूसरे दिन भी इन कैफों में ताले लटके मिले। इन कैफे में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा।

बुधवार को बीडीए, फायर विभाग समेत अन्य टीमों ने राजेद्रनगर में कोचिंग सेंटरों को चेक किया। इसकी सूचना इलाके में चल रहे तमाम कैफे पर भी पहुंच गई जिसके बाद कैफे संचालकों ने वहां बैठे लडके-लड़कियों को बाहर निकाल दिया और कैफे में ताला लगा दिया। राजेंद्रनगर में 20-22 कैफे चल रहे हैं। इनमें से आधे बेसमेंट में है। इनमें आने-जाने के लिए संकरा रास्ता है। मानकों का पालन नहीं किया जाता। यहां दिन भर युवाओं का तांता लगा रहता है। पकड़े जाने के डर से बुधवार के साथ गुरुवार को भी कई कैफे बंद रहे। वहीं डोहरा रोड के एक कैफे में लड़के लड़कियों को अंदर भेजकर बाहर से शटर गिरा दिया गया। ज्यादातर कैफों में बैठने के लिए छोटे-छोटे केबिन हैं। यहां एक घंटे का 300 रुपया तक लिया जाता है। कुछ दिन पहले ही इज्जतनगर के एक कैफे में बैठे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल हुआ था।

संबंधित समाचार