NEET Exam Special: 21 जून को कासगंज से रावतपुर के मध्य चलेगी विशेष सवारी गाड़ी, देखें शेड्यूल 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

फर्रुखाबाद। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए 21 जून को कासगंज-रावतपुर-कासगंज के मध्य विशेष सवारी गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। मंडल प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि 05320 कासगंज-रावतपुर परीक्षा विशेष सवारी गाड़ी 21 जून को कासगंज से प्रातः 06:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी गंजडुंडवारा, दरियावगंज, कायमगंज, फर्रुखाबाद, फतेहगढ़, गुरसहायगंज, कन्नौज, बिल्हौर, बर्राजपुर तथा मंधना स्टेशनों पर ठहराव करते हुए 11:05 बजे रावतपुर पहुंचेगी। 

उन्होंने बताया कि वापसी में 05319 रावतपुर-कासगंज परीक्षा विशेष सवारी गाड़ी रावतपुर से सायं 07:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी बर्राजपुर, बिल्हौर, कन्नौज, गुरसहायगंज, फतेहगढ़, फर्रुखाबाद, कायमगंज, दरियावगंज तथा गंजडुंडवारा स्टेशनों पर ठहराव करते हुए अगले दिन रात्रि 12:30 बजे कासगंज पहुंचेगी। रेल प्रशासन ने नीट परीक्षार्थियों से इस विशेष सुविधा का लाभ उठाने तथा समय से स्टेशन पहुंचकर अपनी यात्रा सुनिश्चित करने की अपील की है। 

ये भी पढ़ें  : 
कोर्ट परिसर के अंदर चोरी-छिपे रील बनाना पड़ा भारी, इंस्टाग्राम यूजर महिला के खिलाफ FIR दर्ज

 

संबंधित समाचार