राष्ट्रपति के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत तमाम दिग्गजों ने दी बधाई, जानिए क्या बोले सीएम योगी 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली : भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को 68 वर्ष की हो गईं। इस खास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित देश के तमाम दिग्गज राजनेताओं ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी और देश के प्रति उनके समर्पण व संवैधानिक मूल्यों के प्रति उनकी निष्ठा को सराहा।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीवन यात्रा को बताया प्रेरणादायक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिन पर शनिवार को उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि साहस, सादगी, विनम्रता तथा जनसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता से भरी उनकी जीवन यात्रा देशभर के लोगों को प्रेरित करती है। भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति मुर्मू शनिवार को 68 वर्ष की हो गईं। मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। साहस, सादगी, विनम्रता और जनसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता से भरी उनकी जीवन यात्रा देशभर के लोगों को प्रेरित करती है।'' 

प्रधानमंत्री ने कहा कि मुर्मू ने सार्वजनिक जीवन में अपने कई वर्षों के दौरान राष्ट्र की उत्कृष्ट तरीके से सेवा की है और वह वंचित एवं हाशिये पर रह रहे लोगों के कल्याण के लिए विशेष रूप से समर्पित रही हैं। मोदी ने कहा कि भारत के विकास के प्रति मुर्मू का दृढ़ समर्पण बेहद प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा, ''मैं कामना करता हूं कि राष्ट्र की सेवा के लिए उन्हें लंबा और स्वस्थ जीवन मिले। मैं आज ओडिशा में आयोजित कार्यक्रम में उनसे मिलने को लेकर उत्साहित हूं।

उपराष्ट्रपति ने समावेशी विकास के प्रति प्रतिबद्धता को सराहा

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने राष्ट्रपति मुर्मू को जन्मदिन की बधाई दी नयी दिल्ली, 20 जून (भाषा) उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके 68वें जन्मदिन पर हार्दिक बधाई दी। राधाकृष्णन ने कहा कि समावेशी विकास के प्रति राष्ट्रपति की प्रतिबद्धता पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है। 

उन्होंने सोशल मीडिया मंच पर एक पोस्ट में कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू ने हमेशा समाज के वंचित वर्गों के हितों की पुरज़ोर वकालत की है और अपना जीवन पूरी तरह देश सेवा में समर्पित कर दिया है। भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को 68 वर्ष की हो गईं। उपराष्ट्रपति ने कहा, "सबको साथ लेकर चलने और सामाजिक कल्याण के प्रति उनकी निष्ठा देश भर के नागरिकों को प्रेरित करती है।" 

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू का जीवन सादगी, विनम्रता और जनसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति का जीवन और सार्वजनिक सफ़र देश में अनगिनत लोगों के लिए मार्गदर्शक बना हुआ है। उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने कहा, "मैं उनके लंबे, स्वस्थ और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं, ताकि वे इसी तरह राष्ट्र निर्माण और देश सेवा में अपना अमूल्य योगदान देती रहें।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक ने शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन पर बधाई दी। योगी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "मा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपका सादगीपूर्ण जीवन, जनजातीय समाज के उत्थान के प्रति अगाध समर्पण तथा संवैधानिक मूल्यों के प्रति अटूट निष्ठा देश वासियों के लिए उत्कृष्ट प्रेरणा है।" 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ जी से आपके सुदीर्घ व सुयशपूर्ण जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना है। भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को 68 साल की हो गईं। 

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राष्ट्रपति को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! मैं भगवान जगन्नाथ से आपके उत्कृष्ट स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।" 

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी मुर्मू को जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। एक सरल और विनम्र स्वभाव की महिला और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक। मैं ईश्वर से आपके उत्कृष्ट स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।

कांग्रेस ने संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को किया नमन

कांग्रेस ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिन पर शनिवार को उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि संवैधानिक मूल्यों, जनसेवा तथा प्रत्येक नागरिक के कल्याण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता देश को प्रेरित करने वाली है। राष्ट्रपति मुर्मू शनिवार को 68 वर्ष की हो गईं। 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, ''कांग्रेस की ओर से हम माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं।'' उन्होंने यह भी कहा कि संवैधानिक मूल्यों, जनसेवा और प्रत्येक नागरिक के कल्याण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता देश को निरंतर प्रेरित करती है। 

खरगे ने कहा, ''हम कामना करते हैं कि उनका मार्गदर्शन और समर्पण भारत के लोकतांत्रिक आदर्शों तथा समावेशी विकास को और सुदृढ़ बनाने में योगदान देता रहे।'' उन्होंने कहा, ''हम उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद जीवन और राष्ट्रसेवा के अनेक वर्षों की कामना करते हैं।

दक्षिण से आए बधाई संदेश

विजय और स्टालिन ने दी शुभकामनाएं

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। विजय ने सोशल मीडिया पर अपने बधाई संदेश में लिखा, "राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। इस खास मौके पर, मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और देश की सेवा में आपकी निरंतर सफलता के लिए शुभकामनाएं देता हूं।" 

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने भी राष्ट्रपति मुर्मू को बधाई दी है। स्टालिन ने सोशल मीडिया पर लिखा, "राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। एक साधारण शुरुआत से भारत की राष्ट्रपति बनने तक का आपका सफ़र देश भर के लाखों लोगों के लिए प्रेरणा है। आपका सार्वजनिक जीवन विनम्रता, दृढ़ता और शांत शक्ति से भरा रहा है। आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और लंबी उम्र की कामना करता हूँ।

संबंधित समाचार