जोरहाट विमान हादसा : स्क्वाड्रन लीडर समेत 5 जवानों ने गंवाई जान, वायुसेना का AN-32 विमान असम में हुआ हादसे का शिकार

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

गुवाहाटी। असम के जोरहाट में रूसी मूल के एएन-32 परिवहन विमान के शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त होने से भारतीय वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत हो गई। वायुसेना ने बताया कि विमान सुबह करीब 10 बजे एक नियमित उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसने एक बयान में कहा, ''जोरहाट में एएन-32 विमान दुर्घटना में पांच कर्मियों की मौत पर भारतीय वायुसेना गहरा दुख व्यक्त करती है।'' 

मृतक कर्मियों की पहचान स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीर वायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीर वायु दानिश आलम के रूप में हुई है। वायुसेना ने शोकसंतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वह ''दुख की इस घड़ी में उनके साथ मजबूती से खड़ी है।

 IAF का  AN-32 क्रैश, लैंडिंग के दौरान दुर्घटना 

Major incident in Jorhat, Assam
Major incident in Jorhat, Assam

असम के जोरहाट जिले में शनिवार को भारतीय वायु सेना का विमान एएन-32 उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना तब हुई जब विमान रोवरिया इलाके में भारतीय वायु सेना के अड्डे पर उतर रहा था। वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।  

ये भी पढ़ें  : 
IMA पासिंग आउट परेड में दिखा महिलाओं का दम, राष्ट्रपति मुर्मू की मौजूदगी में 515 कैडेट्स ने लिया 'अंतिम पग'  

संबंधित समाचार