CM योगी पहुंचे आजमगढ़ : 955 करोड़ की 39 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को आजमगढ़ पहुंच गए। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सुहेलदेव विश्वविद्यालय परिसर स्थित हेलीपैड पर उतरा। जहां उनका स्वागत जिलाधिकारी, एसएसपी, मंडलायुक्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने किया।
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को आजमगढ़ पहुंच गए। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सुहेलदेव विश्वविद्यालय परिसर स्थित हेलीपैड पर उतरा। जहां उनका स्वागत जिलाधिकारी, एसएसपी, मंडलायुक्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने किया। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने आजमगढ़ और मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र की लगभग 955 करोड़ रुपये की लागत वाली 39 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
खबर अपडेट हो रही है...
