Bengal Transfer News: बंगाल सरकार ने किया बड़ा फेरबदल, 179 IPS और WBPS अधिकारियों का किया तबादला

Amrit Vichar Network
Edited By Deepak Mishra
On

पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को राज्यभर में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और पश्चिम बंगाल पुलिस सेवा (डब्ल्यूबीपीएस) के 179 अधिकारियों का तबादला किया। इनमें कोलकाता पुलिस आयुक्तालय के अधिकारी भी शामिल हैं। भाजपा के सत्ता में आने के बाद यह इस तरह की सबसे बड़ी कवायद है।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को राज्यभर में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और पश्चिम बंगाल पुलिस सेवा (डब्ल्यूबीपीएस) के 179 अधिकारियों का तबादला किया। इनमें कोलकाता पुलिस आयुक्तालय के अधिकारी भी शामिल हैं। भाजपा के सत्ता में आने के बाद यह इस तरह की सबसे बड़ी कवायद है। एक अधिसूचना के अनुसार, जिन 179 अधिकारियों का तबादला किया गया उनमें से 151 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी हैं, जबकि बाकी पश्चिम बंगाल पुलिस सेवा (डब्ल्यूबीपीएस) के अधिकारी हैं।

मुरलीधर शर्मा बने खुफिया शाखा में पुलिस महानिरीक्षक

अधिसूचना के अनुसार, राजेश कुमार यादव और गौरव शर्मा को राज्य विशेष कार्य बल (एसटीएफ) में पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) नियुक्त किया गया है, जबकि बिधाननगर के पूर्व पुलिस आयुक्त मुरलीधर शर्मा को खुफिया शाखा में पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) के पद पर तैनात किया गया है। कुणाल अग्रवाल को कोलकाता पुलिस में अपराध शाखा का नया अतिरिक्त आयुक्त बनाया गया है, जबकि मुकेश को कोलकाता सशस्त्र पुलिस का नया पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) नियुक्त किया गया है।

राज्य में रेलवे आईजीपी बने जॉय बिस्वास

राज्य के गृह एवं पर्वतीय मामलों के विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया कि सैयद वकार रजा उत्तर बंगाल के सबसे बड़े शहर सिलीगुड़ी के पुलिस आयुक्त का पदभार संभालेंगे, जबकि जॉय बिस्वास को राज्य में रेलवे का पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) बनाया गया है। सूर्य प्रताप यादव को कोलकाता पुलिस आयुक्तालय में यातायात का संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है, जबकि सौम्या रॉय राज्य पुलिस की प्रवर्तन शाखा की वरिष्ठ अधीक्षक होंगी। अधिसूचना के अनुसार, कोलकाता पुलिस में पुलिस उपायुक्त स्तर की कई नियुक्तियां की गई हैं। 

इशानी पॉल को दक्षिण-पश्चिम संभाग की पुलिस उपायुक्त, सायक दास को उत्तर संभाग का पुलिस उपायुक्त, प्रवीण प्रकाश को मध्य संभाग का पुलिस उपायुक्त, शिबा प्रसाद पात्रा को भांगर संभाग का पुलिस उपायुक्त, के यू गणपत को दक्षिण उपनगरीय संभाग का पुलिस उपायुक्त, वाई एस जगन्नाथराव को जासूसी विभाग का पुलिस उपायुक्त और सुबिमल पॉल को पूर्वी उपनगरीय संभाग का पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। अधिसूचना में कहा गया कि चंद्रशेखर बर्धम डायमंड हार्बर जिले के पुलिस अधीक्षक होंगे, जबकि के सनी राज को पुरुलिया का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।  

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म