Spain vs Argentina, FIFA World Cup Final : अर्जेंटीना-स्पेन के बीच फुटबॉल की सबसे बड़ी जंग, सामने आई दोनों टीमें

Amrit Vichar Network
Edited By Virendra Pandey
On

ईस्ट रदरफोर्ड : विश्व फुटबॉल का सबसे बड़ा मुकाबला मेटलाइफ स्टेडियम में शुरू हो गया है । न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में अर्जेंटीना और स्पेन की टीमें आमने- सामने हैं। लियोनेल मेसी की अगुवाई वाली अर्जेंटीना की टीम अपना टाइटल डिफेंड करने उतरी है। 

फीफा दो

अर्जेंटीना की नजरें चौथे खिताब पर है तो स्पेन दूसरी बार जीतना चाहेगा । इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल जीतने वाली अर्जेंटीना की शुरूआती एकादश में तीन बदलाव किये गए हैं ।

मिडफील्डर रौड्रिगो डि पॉल, निको गोंजालेस और डिफेंडर गोंजालो मोंतियेल इसमें हैं जबकि मिडफील्डर लिएंड्रो पेरेडेस और नाहुल मोलिना के साथ फॉरवर्ड जियुलियानो सिमोन बाहर हैं । स्पेन ने फ्रांस को सेमीफाइनल में हराने वाली शुरूआती एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है । 

48 टीमों के इस सबसे बड़े विश्व कप का यह 104वां मैच है । फाइनल से 90 मिनट पहले समापन समारोह शुरू हुआ । पहली बार फीफा विश्व कप में हाफटाइम शो होगा जिसमें जस्टिन बीबर, मैडोना, शकीरा और बीटीएस प्रस्तुति देंगे । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद हैं और मैच के बाद विजेता को ट्रॉफी दे सकते हैं । 

संबंधित समाचार