कानपुर : पनकीधाम में चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए कई ट्रेनें निरस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Virendra Pandey
On

कानपुर, अमृत विचार : कानपुर-टूंडला खंड में नए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग और चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकीधाम स्टेशन पर यार्ड री-मॉडलिंग का कार्य किया जा रहा, जिसके चलते कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी जबकि कई ट्रेनों के रुट में कटौती की जाएगी।

उत्तर मध्य जोन के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह का कहना है कि इस कार्य के पूरा होने पर कानपुर-टूंडला खंड पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी और यात्रियों के बहुमूल्य समय की बचत होगी। अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की सही स्थिति जानने के लिए रेलवे पूछताछ नंबर 139 पर संपर्क करें या नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) ऐप/वेबसाइट का उपयोग करें।

इन ट्रेनों का आंशिक निरस्तीकरण
 30 जुलाई 2026 को गाड़ी संख्या 64588 टूंडला-कानपुर (दैनिक) और गाड़ी संख्या 64587 कानपुर-टूंडला (दैनिक) अपने निर्धारित गंतव्य स्टेशनों के स्थान पर रुरा स्टेशन तक ही जाएगी एवं वहीं से चलेगी। यह व्यवस्था केवल 01 फेरे के लिए प्रभावी रहेगी। 

इन ट्रेनों की रीशेड्यूलिंग 
- गाड़ी संख्या 22308 बीकानेर-हावड़ा सप्ताह में तीन दिन, ये बीकानेर से ही 150 मिनट देरी से संचालित की जाएगी।
- गाड़ी संख्या 12816 आनंद विहार-पुरी सप्ताह में 4 दिन, आनंद विहार से 150 मिनट देरी से चलेगी।  
- गाड़ी संख्या 12506 आनंद विहार-कामाख्या 30 जुलाई को आनंद विहार से 150 मिनट देरी से चलेगी। 
- गाड़ी संख्या 15045 गोरखपुर-ओखा गुरुवार 30 जुलाई को गोरखपुर से 120 मिनट देरी से चलेगी।
- गाड़ी संख्या 12324 बाड़मेर हावड़ा सप्ताह में 2 दिन 29 जुलाई को 120 मिनट देर से चलेगी।
- गाड़ी संख्या 20433 सूबेदारगंज-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा दैनिक 30 जुलाई को 120 मिनट देरी से चलेगी।
- गाड़ी संख्या 18101 टाटा-जम्मूतवी सप्ताह में 3 दिन, 30 जुलाई को 120 मिनट देरी से चलेगी। 
 -गाड़ी संख्या 12488 आनंद विहार-जोगबनी दैनिक 30 जुलाई को 90 मिनट देर से चलेगी।

स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस 30 मिनट देर से चलेगी
- गाड़ी संख्या 12003 लखनऊ-नई दिल्ली स्वर्णशताब्दी 21 से 24 जुलाई तक उन्नाव-कानपुर के मध्य 30 मिनट लेट रहेगी।
- गाड़ी संख्या 22307 हावड़ा-बीकानेर सप्ताह में 3 दिन, 21 से 24 जुलाई तक 100 मिनट प्रयागराज मंडल में लेट रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12307 हावड़ा-जोधपुर सप्ताह में 4 दिन 22 से 23 जुलाई तक 100 मिनट प्रयागराज मंजल में लेट रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12505 कामाख्या-आनंद विहार दैनिक 21 से 24 जुलाई तक 100 मिनट प्रयागराज मंडल में लेट रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12875 पुरी-आनंद विहार सप्ताह में 3 दिन, लखनऊ-कानपु के मध्य 22 जुलाई को 100 मिनट लेट रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12947 अहमदाबाद-राजगीर सप्ताह में 2 दिन, 28 जुलाई को प्रयागराज मंडल में 60 मिनट लेट रहेगी।
- गाड़ी संख्या 05053 गोरखपुर-बांद्रा साप्ताहिक 24 जुलाई को लखनऊ-कानपुर सेंट्रल के मध्य 60 मिनट लेट चलेगी।  
- गाड़ी संख्या 12274 नई दिल्ली-हावड़ा सप्ताह में 2 दिन, 28 जुलाई को प्रयागराज मंडल में 60 मिनट लेट रहेगी।
- गाड़ी संख्या 02570 आनंद विहार-दरभंगा प्रयागराज मंडल में 28 जुलाई को 60 मिनट लेट रहेगी।
- गाड़ी संख्या 15483 अलीपुर द्वार-दिल्ली 30 जुलाई को 120 मिनट लेट रहेगी।
- गाड़ी संख्या 13052 कालका-हावड़ा 30 जुलाई को 120 मिनट लेट रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12819 भुवनेश्वर-आनंद विहार सप्ताह में 2 दिन, 30 जुलाई को 120 मिनट लेट रहेगी।
-गाड़ी संख्या 13051 हावड़ा कालका 30 जुलाई को 120 मिनट लेट रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12987 सियालदह-अजमेर 30 जुलाई को 60 मिनट लेट चलेगी।
- गाड़ी संख्या 12487 जोगबनी-आनंद विहार 30 जुलाई को 60 मिनट लेट रहेगी।

कानपुर सेंट्रल -मानिकपुर ट्रेन निरस्त 
-झांसी मंडल में वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- मानिकपुर खंड में लाइन दोहरीकरण हेतु किये जा रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी। 
- गाड़ी संख्या 64601 मानिकपुर-कानपुर सेंट्रल प्रतिदिन 21 से 23 जुलाई तक निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 64602 कानपुर सेंट्रल से मानिकपुर प्रतिदिन 21 से 23 जुलाई तक रद रहेगी। 
- गाड़ी संख्या 11801 ग्वालियर-प्रयागराज प्रतिदिन 22 और 23 जुलाई को रद रहेगी।
- गाड़ी संख्या 11802 प्रयागराज-ग्वालियर प्रतिदिन 23 और 24 जुलाई को रद रहेगी। 

ये गाड़ियां कानपुर सेंट्रल से बांदा तक ही चलेंगी
- गाड़ी संख्या 14109 चित्रकूट धाम से कानपुर सेंट्रल 22 से 23 जुलाई तक
- गाड़ी संख्या 14110 कानपुर सेंट्रल से चित्रकूटधाम 22 से 23 जुलाई तक

संबंधित समाचार