21 जून 2026 : जानें आज का अपना राशिफल

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

मेष: 
आज बिना तथ्यों की जानकारी के अपने विचार न रखें। धन की कमी के कारण थोड़े परेशान रहेंगे। तनाव लेने से बचना चाहिए।

वृषभ: 
आज नए कार्यों की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। व्यवसाय में धन लाभ हो सकता है। महत्वपूर्ण अनुबंध होने के योग बन रहे हैं।

मिथुन: 
आज आप थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। धर्म-कर्म के प्रति आस्था बनाए रखें। बच्चों की जिद और हठ को हल्के में न लें।

कर्क: 
आज आप मनोरंजन को अधिक महत्व देने वाले हैं। परिवार का वातावरण सुकून भरा रहेगा। मित्र की बातों का बुरा लग सकता है।

सिंह: 
आज नई भूमि-संपत्ति खरीद सकते हैं। अपनी कार्यशैली में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं। किसी बात को लेकर मन अप्रसन्न हो सकता है।

कन्या: 
आज व्यवसाय में काफी अच्छा धन लाभ होगा। तकनीक से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। दुर्लभ वस्तुओं की प्राप्ति हो सकती है।

तुला: 
आज उच्च पद प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मित्रों के ऊपर धन खर्च होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ प्राप्त होगा।

वृश्चिक: 
आज आपकी संवादशैली अत्यंत आकर्षक रहेगी। जटिल मुद्दों को सुलझाने में सफल रहेंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

धनु: 
आज आय के स्रोतों में कमी आ सकती है। आवश्यक न हो तो लंबी दूरी की यात्रा न करें। व्यर्थ बहसबाजी से बचें।

मकर: 
आज आपको उन्नति के जबरदस्त अवसर प्राप्त होंगे। इन अवसरों का लाभ अवश्य उठाएं। आयात-निर्यात संबंधी कारोबार में तेजी आएगी।

कुंभ: 
आज व्यापार में बड़ी साझेदारी हो सकती है। बड़ों से मार्गदर्शन लाभदायक रहेगा। लंबित कार्य पुनः प्रारंभ हो सकते हैं।

मीन: 
आज बच्चे बड़ों की आज्ञा का पालन करेंगे। इच्छानुसार काम होने के बावजूद असंतुष्ट रहेंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

संबंधित समाचार