अखिलेश यादव का केंद्र सरकार पर तीखा हमला, बोले- प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई हो रही, मंत्री पर क्यों नहीं?

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

छात्रों के प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई को लेकर सपा प्रमुख ने उठाए सवाल, सरकार पर लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी का आरोप।

नई दिल्लीः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, लेकिन संबंधित मंत्री के खिलाफ कोई कदम नहीं उठा रही। उन्होंने सवाल किया कि आखिर मंत्री को हटाने से परहेज क्यों किया जा रहा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार को कुछ ऐसे तथ्यों के सामने आने का डर है, जिन्हें वह छिपाना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध प्रदर्शन को दबाने के लिए पुलिस और प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया।

सपा प्रमुख ने पुलिस की कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा कि लोकतंत्र में इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य नहीं हो सकता। उन्होंने दावा किया कि कुछ लोग सिविल ड्रेस में भी प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट कर रहे थे। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के साथ करंट लगाने जैसी घटनाएं भी सामने आईं। 

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद इस तरह की स्थिति पहली बार देखने को मिल रही है और लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस प्रकार की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

यह भी पढ़ेंः राज्यसभा में छात्रों के मुद्दे पर गरजे खरगे, बोले- चर्चा नहीं होने दी, सरकार ने हमारा मुंह बंद करा दिया

संबंधित समाचार