RailOne : अब एक ही ऐप पर मिलेंगी सभी सुविधाएं, DRM भोपाल ने सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी
भोपाल : भारतीय रेलवे यात्रियों के सफर को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए प्रयासरत रहता है , एक बार फिर रेलवे ने यात्रियों को एक और तोहफा दिया है, जिसका नाम है रेल वन ऐप (RailOne app)। जिसके जरिये यात्री एक क्लिक पर रेलवे की सभी जानकारी और सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।
https://twitter.com/BhopalDivision/status/2079168502066458706
यह ऐप यात्रियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। हालही में डीआरएम भोपाल (DRM Bhopal) की तरफ से भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स से इस ऐप की विशेषताओं को साझा किया गया है। इतना ही नहीं उन्होंने इसे यात्रियों से अपनाने की अपील भी की है।
डीआरएम भोपाल की तरफ से साझा की गई जानकारी में RailOne App एक ऐसा वन-स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिससे यात्रियों को अलग-अलग सेवाओं के लिए कई ऐप इस्तेमाल नहीं करने पड़ेंगे। बल्कि एक ही ऐप पर सारी जानकारी मिल सकेगी।
RailOne App की खासियत
इस ऐप के जरिए यात्री ट्रेन की टिकट बुकिंग करने से लेकर सफर के दौरान खाना भी ऑर्डर कर सकते हैं, इतना ही नहीं इस ऐप से आरक्षित और अनारक्षित दोनों ही प्रकार के टिकट बुक किए जा सकते हैं। साथ ही इसी ऐप पर यात्री अपनी ट्रेन की असल स्थिति यानी लाइव लोकेशन और स्टेशन आगमन की सटीक जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं, इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति या शिकायत के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है, इसमें 'रेल मदद' (Rail Madad) सेवा को भी जोड़ा गया है। रेलवे की इस पहल को DRM भोपाल ने 'डिजिटल इंडिया' की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है।
