बांदा में पांच एसडीएम के कार्यक्षेत्र में बदलाव, जिलाधिकारी ने जारी किए नए आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पांच उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जिलाधिकारी अमित आसेरी ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किए।

जिलाधिकारी के अनुसार, स्थानांतरण सूची में पूर्व से तैनात उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। साथ ही, जिले में नवागत डिप्टी कलेक्टर को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह बदलाव जनहित और प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक, नवीन कुमार को उपजिलाधिकारी बांदा सदर, भूपेंद्र सिंह को पैलानी तथा शैलेंद्र कुमार मिश्र को अतर्रा तहसील का उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा प्रीति तिवारी को राजस्व, पूनम गौतम को न्यायिक सदर एवं परगना मजिस्ट्रेट, पैलानी, जबकि अंकित वर्मा को उपजिलाधिकारी न्यायिक का कार्यभार सौंपा गया है।

जिलाधिकारी अमित आसेरी ने बताया कि सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदों का कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का मानना है कि इस फेरबदल से जिले में राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों के संचालन में और अधिक प्रभावशीलता आएगी।

ये भी पढ़ें : 
3 अगस्त से शुरू होगी यूपी विधानसभा मानसून सत्र की कार्यवाही, महंगाई-बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर घेरेंगे विपक्षी दल

संबंधित समाचार