Bahraich News: कैसरगंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात, गोड़हिया नंबर-2 से लखनऊ के लिए शुरू हुई सीधी रोडवेज बस सेवा

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

कैसरगंज (बहराइच), अमृत विचार। तहसील कैसरगंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र मंगल मेला गोड़हिया नंबर-2 के लोगों की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई। उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रयासों से उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने लखनऊ के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी है। इस नई सेवा से क्षेत्र के हजारों लोगों को शिक्षा, रोजगार, व्यापार, इलाज और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए राजधानी तक सीधे आवागमन की सुविधा मिलेगी।

हरी झंडी दिखाकर रवाना की पहली बस

नई बस सेवा का शुभारंभ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश मंत्री मनोज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार "सबका साथ, सबका विकास" के संकल्प के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक विकास की सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है।

क्षेत्रवासियों को मिलेगा सीधा लाभ

लखनऊ के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू होने से कैसरगंज और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अब राजधानी जाने के लिए बार-बार वाहन बदलने की जरूरत नहीं होगी। इससे विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और इलाज के लिए जाने वाले मरीजों को विशेष सुविधा मिलेगी।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में एआरएम रोडवेज बहराइच ज्ञानचंद, डिपो इंचार्ज बी.बी. सिंह, अमित सिंह 'काका', बाल गोविंद निषाद, मोहम्मद आयन, पंकज सिंह, शिव गोविंद समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

अब स्टेशन नहीं, एयरपोर्ट बोलिए! ऐशबाग रेलवे स्टेशन का बदला लुक, सुविधाएं देख रह जाएंगे दंग
Balrampur News: मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में शुरू होंगे 25 पीजी कोर्स, छात्रों को घर पर ही मिलेगी उच्च शिक्षा
Balrampur News: शिक्षक महासंघ ने सांसद को सौंपा ज्ञापन, पुरानी पेंशन बहाली और टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने की मांग
Balrampur News : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने साधा भाजपा पर निशाना, बोले- राम मंदिर ट्रस्ट में 'कलाकारी' गौ-रक्षा के नाम पर सिर्फ ढोंग
Kanpur News : गहरे पानी में स्नान न करें.. खतरे के निशान के करीब गंगा का जलस्तर, परमट, अटल समेत कई घाटों पर लगे चेतावनी संकेतक