Gonda News: 19,301 शिक्षा कर्मियों को मिलेगा 5 लाख तक कैशलेस इलाज, 34 शिक्षकों को मिले हेल्थ कार्ड

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

गोंडा : मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ

गोंडा में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ हुआ। योजना के तहत जिले के 19,301 शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और रसोइयों को 5 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलेगी। शुभारंभ पर 34 शिक्षकों को हेल्थ कार्ड वितरित किए गए।

गोंडा, अमृत विचार: कैशलेस चिकित्सा को लेकर लंबे समय से चल रही शिक्षकों की मांग बुधवार को पूरी हो गयी। जिले के परिषदीय व माध्यमिक स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों, परिषदीय स्कूलों के शिक्षामित्र, अनुदेशक व रसोइया समेत कुल 19301 शिक्षाकर्मी इस योजना के अंतर्गत चुनिंदा अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकेंगे। बुधवार को जिले के मेडिकल कालेज ऑडिटोरियम में पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष राजेश वर्मा व डीएम प्रियंका निरंजन ने 34 शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड देकर योजना का शुभारंभ किया।

स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में बुधवार को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि राजेश वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों के स्वास्थ्य संरक्षण और सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता दे रही है। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना से शिक्षकों को इलाज के दौरान आर्थिक परेशानी से राहत मिलेगी और समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने पात्र शिक्षकों से योजना का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की। उन्होने बेसिक शिक्षा विभाग के 25 तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग के 9 शिक्षकों सहित कुल 34 शिक्षकों को कार्ड प्रदान किए।

cats

कार्यक्रम में प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्र, सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, उपजिलाधिकारी सदर जितेंद्र गौतम, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राम चंद्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी शशांक कुमार सिंह, राम खेलावन सिंह, डॉ समय प्रसाद पाठक डीसी समेकित शिक्षा राजेश सिंह, गणेश गुप्ता, प्रेम शंकर मिश्रा, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार तिवारी, शिक्षामित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ला, जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के वीरेंद्र मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदयभान वर्मा, कुलदीप पाठक समेत बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

संबंधित समाचार