Bareilly News : 120 गोशालाओं पर कंट्रोल रूम से 24 घंटे रखी जाएगी नजर

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

15 जुलाई को पशुधन मंत्री कर सकते हैं उद्घाटन, एलईडी स्क्रीन से जुड़ेंगे सभी सीसीटीवी कैमरे

बरेली, अमृत विचार। जिले में पशुपालन विभाग की 120 गोशालाओं की निगरानी के लिए विकास भवन में सीडीओ कार्यालय के सामने कंट्रोल रूम बनकर तैयार हो गया है। एलईडी स्क्रीन लगाकर सभी गोशालाओं के सीसीटीवी कैमरों को जोड़ा जाएगा। इससे गोशालाओं की 24 घंटे लाइव मॉनिटरिंग संभव होगी।

सीडीओ देवयानी के अनुसार कंट्रोल रूम का उद्घाटन 15 जुलाई को पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह कर सकते हैं। इसके संचालन के लिए दो कर्मचारियों की स्थायी तैनाती की जाएगी, जो कैमरों के माध्यम से गोशालाओं की गतिविधियों, गोवंश की सुरक्षा, चारे-पानी की उपलब्धता और अन्य व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगे। किसी भी गोशाला में लापरवाही, अव्यवस्था या आपात स्थिति सामने आने पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। कहा कि कंट्रोल रूम से एक साथ सभी 120 गोशालाओं की निगरानी एक ही स्थान से होने पर जहां पारदर्शिता बढ़ेगी। वहीं, गोवंश के संरक्षण और देखभाल की व्यवस्था भी पहले से अधिक प्रभावी होगी।

संबंधित समाचार