Gonda News : खाकी बनी फरिश्ता, जान की बाजी लगाकर पुलिसकर्मी ने बचाई नहर में डूब रहे युवक की जिंदगी

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

गोंडा के थाना धानेपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरिया अलावल स्थित बग्गी रोड के पास सरयू नहर खंड-4 में बुधवार को पुलिस की बहादुरी और मानवीय संवेदनशीलता का सराहनीय उदाहरण देखने को मिला। तेज बहाव में डूब रहे एक युवक की जान हेड कांस्टेबल पवन यादव ने अपनी जान जोखिम में डालकर बचा ली।

गोंडा, अमृत विचार: थाना धानेपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरिया अलावल स्थित बग्गी रोड के पास सरयू नहर खंड-4 में बुधवार को पुलिस की बहादुरी और मानवीय संवेदनशीलता का सराहनीय उदाहरण देखने को मिला। तेज बहाव में डूब रहे एक युवक की जान हेड कांस्टेबल पवन यादव ने अपनी जान जोखिम में डालकर बचा ली।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक मंदबुद्धि अज्ञात युवक नहर के तेज बहाव में बहता हुआ डूब रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास करने के बजाय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही क्षेत्र में तैनात हेड कांस्टेबल पवन यादव तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने बिना देर किए नहर में छलांग लगा दी।

3

तेज बहाव के बीच काफी मशक्कत के बाद हेड कांस्टेबल पवन यादव युवक तक पहुंचे और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। नहर से निकाले जाने के समय युवक की हालत गंभीर थी। उसे तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया।प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि पुलिस कुछ मिनट और देर से पहुंचती तो युवक की जान बचाना मुश्किल हो जाता।

घटना के दौरान सबसे चिंताजनक बात यह रही कि मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद होने के बावजूद कोई भी व्यक्ति नहर में उतरकर युवक को बचाने का साहस नहीं जुटा सका। ऐसे में हेड कांस्टेबल पवन यादव ने अपनी जान की परवाह किए बिना जो साहस दिखाया, उसकी क्षेत्रभर में सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों ने हेड कांस्टेबल पवन यादव की त्वरित कार्रवाई, सूझबूझ और साहस की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी बहादुरी से एक परिवार का चिराग बुझने से बच गया।

संबंधित समाचार