UP Police Transfer : यूपी में 125 डिप्टी एसपी के तबादले, प्रमोटेड अफसरों को मिली नई तैनाती

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात अफसरों का भी हुआ स्थानांतरण, नोएडा, मेरठ, गोरखपुर समेत कई जिलों में नई पोस्टिंग

उत्तर प्रदेश सरकार ने 125 डिप्टी एसपी के तबादले किए हैं। हाल ही में इंस्पेक्टर से प्रमोट हुए अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिली हैं। नोएडा, मेरठ, गोरखपुर समेत कई जिलों में नई तैनाती।

लखनऊ। यूपी सरकार के गृह विभाग ने गुरुवार को प्रदेश पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी पुलिस अधीक्षकों (डीएसपी) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। तबादला सूची में अधिकांश वे अधिकारी शामिल हैं, जिन्हें हाल ही में निरीक्षक (इंस्पेक्टर) से पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर पदोन्नत किया गया था। शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

तबादला आदेश के तहत मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। कमलेश कांत को मुरादाबाद से स्थानांतरित कर नोएडा कमिश्नरेट में तैनात किया गया है, जबकि अशोक सिंह को जीआरपी गोरखपुर भेजा गया है।

इसी तरह, सहारनपुर में तैनात शिव ठाकुर को मेरठ में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, इंस्पेक्टर से डीएसपी पद पर पदोन्नत होने के बाद कमलेश कांत की तैनाती नोएडा जैसे संवेदनशील और हाई-प्रोफाइल कमिश्नरेट में की गई है।

प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक और हाई-प्रोफाइल पुलिस कमिश्नरेट माने जाने वाले नोएडा में कानून-व्यवस्था, वीआईपी सुरक्षा और औद्योगिक क्षेत्रों की सुरक्षा की अहम जिम्मेदारी होती है। ऐसे में यहां अनुभवी अधिकारियों की तैनाती को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुलिस मुख्यालय के अनुसार, यह तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और सभी अधिकारियों को शीघ्र नई तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

संबंधित समाचार