बॉलीवुड की सबसे बड़ी हिट अब जापानी दर्शकों का करेगी मनोरंजन, रणवीर सिंह ने जारी किया स्पेशल वीडियो
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर' भारत और दुनियाभर में रिकॉर्डतोड़ सफलता और शानदार कमाई करने के बाद अब जापान के बाजारों में तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह फिल्म आगामी 10 जुलाई को जापान के सिनेमाघरों में अधिकारिक तौर पर रिलीज होने जा रही है।
रणवीर सिंह ने जापानी दर्शकों के लिए विशेष वीडियो संदेश
https://twitter.com/jiostudios/status/2072523155936367017?s=20
फिल्म के जापान में रिलीज होने के इस खास अवसर पर अभिनेता रणवीर सिंह ने वहां के दर्शकों और फैंस के लिए एक विशेष वीडियो संदेश जारी किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने जापानी दर्शकों से फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने की भावुक अपील की। फिल्म की तारीफ करते हुए रणवीर सिंह ने कहा कि 'धुरंधर' ड्रामा, रोमांच, भव्यता और भावनाओं से पूरी तरह भरपूर फिल्म है, जिसकी दमदार कहानी दर्शकों को शुरुआत से लेकर अंत तक पूरी तरह बांधे रखती है।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी है फिल्म
इस फिल्म की शानदार कहानी, निर्देशन (Direction) और निर्माण की पूरी जिम्मेदारी मशहूर निर्देशक आदित्य धर ने संभाली है। वहीं, फिल्म के निर्माता ज्योति देशपांडे और लोकेश धर हैं। जियो स्टूडियोज (Jio Studios) की प्रस्तुति और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी 'धुरंधर' 05 दिसंबर 2025 को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के तुरंत बाद ही इसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड ध्वस्त किए और हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्मों की सूची में शामिल हो गई। भारत में अपनी ऐतिहासिक और सफल यात्रा पूरी करने के बाद, अब यह फिल्म अपनी अगली अंतरराष्ट्रीय यात्रा के तहत जापान के दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।
ये भी पढ़ें :
समीक्षा : देशभक्ति की नई परिभाषा
