Barabanki News : पति से बिगड़े संबंध, अब प्रेमी भी शादी से किया इंकार, पीड़िता ने दर्ज कराया मुकदमा

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

फतेहपुर/बाराबंकी, अमृत विचार। मायके में प्रेमी के फेर में पड़ी विवाहिता के पति से संबंध तो बिगड़े ही एक साल तक इंतजार कराने के बाद अब प्रेमी ने शादी से इंकार कर दिया। इससे आहत पीड़िता ने कानून का सहारा लेते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। विवाहिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह पिछले लगभग एक वर्ष से अपने मायके में रह रही है। इस दौरान गांव के ही आदिल नामक युवक से उसकी बातचीत और प्रेम संबंध स्थापित हो गए। आरोप है कि युवक ने उससे शादी करने का आश्वासन दिया और इसी भरोसे पर उसे अपने मायके में रुकने के लिए प्रेरित किया।

विवाहिता का कहना है कि युवक ने उसके पति से भी बातचीत कर तलाक दिलाने की बात कही थी, जिसके बाद उसके वैवाहिक संबंध प्रभावित हो गए। आरोप लगाया कि जब उसने युवक से शादी करने की बात कही और उसके घर पहुंची, तो युवक सामने नहीं आया।

वहीं उसके परिजनों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया, गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी आदिल के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

फोटो, वीडियो वायरल करने की धमकी

शहर में रहने वाली महिला का पीछा कर रहे शोहदे ने फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस का सहारा लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, नगर क्षेत्र निवासी महिला ने आरोप लगाया कि हिमांशु नामक युवक पिछले कई दिनों से उसका पीछा कर रहा था। जब वह घर से आवश्यक कार्यों के लिए बाहर निकलती, तब आरोपी अपने साथियों के साथ उसका पीछा करता था।

कुछ दिन पूर्व युवक ने रास्ते में रोककर महिला का हाथ पकड़ लिया और उससे जबरन बात करने का दबाव बनाया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसे बदनाम करने तथा समाज में उसकी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी द्वारा मोबाइल फोन पर संदेश भेजे गए और कथित रूप से अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज