Pilibhit News : बहन की विदाई से पहले भाई की मौत, पेड़ से टकराई बाइक

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

बरखेड़ा, अमृत विचार। बहन की विदाई को लेकर घर पर चल रही तैयारियां उस समय मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई की मौत हो गई। रिश्तेदार संग गए दुल्हन के भाई की बाइक पेड़ से टकरा गयी और जान चली गई।  हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव नगरा फिजा निवासी 35 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र झांझनलाल की बहन ऊषा की 24 जून को शादी हुई थी। शुक्रवार को घर में उसकी विदाई की तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच विनोद अपने ममेरे भाई विकास निवासी ग्राम सुल्तानपुर, कोतवाली पूरनपुर के साथ पैनिया रामकिशन गांव गया था। लौटते समय ईंट भट्ठे के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विनोद तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। हादसे की सूचना मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की कच्ची गृहस्थी बिखर गई। उसके दो बच्चे हैं। पत्नी समेत अन्य परिजन का रोकर बुरा हाल रहा।

संबंधित समाचार