गोरखपुर पहुंचे CM योगी, एस्ट्रोमेडिक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का किया उद्घाटन

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एस्ट्रोमेडिक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं और विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध होंगे।

लखनऊ : योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को एस्ट्रोमेडिक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा निजी क्षेत्र की भागीदारी से स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हो रहा है।

मरीजों को मिलेगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं

एस्ट्रोमेडिक्स मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अस्पताल के शुरू होने से गोरखपुर सहित पूर्वांचल के आसपास के जिलों के मरीजों को बेहतर और उन्नत इलाज की सुविधा मिल सकेगी। इससे गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए दूसरे शहरों पर निर्भरता भी कम होने की उम्मीद है।

संबंधित समाचार