हमीरपुर में विपक्ष पर बरसे CM योगी, कहा- 'अब जनता का पैसा कब्रिस्तान की चारदीवारी पर नहीं विकास पर लगता है'

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को हमीरपुर में 636 करोड़ रुपये की लागत वाली 75 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अब सरकारी पैसा आस्था के केंद्रों के विकास और सौंदर्यीकरण पर खर्च हो रहा है, जबकि पहले यह कब्रिस्तानों की चारदीवारी पर खर्च होता था।मुख्यमंत्री ने कहा, “ये परियोजनाएं जनता द्वारा अच्छे जनप्रतिनिधियों को चुनने का परिणाम हैं। कमल के फूल पर दिए गए वोट ने उत्तर प्रदेश की तकदीर बदल दी है।”

विपक्ष पर योगी का तीखा हमला
योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और मां विंध्यवासिनी धाम का जिक्र करते हुए विपक्ष खासकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा:
 
“जो समाजवादी पार्टी जय श्री राम बोलने पर लाठियां और गोली चलवाती थी, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर रोक लगाती थी और कांवड़ यात्रा पर रोक लगाती थी, वही मोहर्रम और ईद पर सरेआम सड़कों पर उद्दंडता करने के लिए प्रोत्साहित करती थी।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब जो विधायक आस्था केंद्र के विकास का प्रस्ताव लाता है, उसका सौंदर्यीकरण कराया जाता है। उन्होंने साफ कहा, “अब जनता-जनार्दन का पैसा कब्रिस्तान की चारदीवारी पर खर्च नहीं होता। यही अंतर है।”
cats
 
बुंदेलखंड में ऐतिहासिक बदलाव
योगी आदित्यनाथ ने बुंदेलखंड का जिक्र करते हुए कहा कि पहले यहां माफिया गरीबों की जमीनों पर कब्जा करते थे, अवैध खनन होता था और बेटियों की सुरक्षा खतरे में थी। अब प्रदेश में माफिया के लिए कोई जगह नहीं बची है।उन्होंने बताया कि 2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का सपना देखा था, जो आज हकीकत बन चुका है। पहले बुंदेलखंड पानी की समस्या से जूझता था, अब यमुना और बेतवा नदियों के पानी का बेहतर उपयोग हो रहा है। जल संकट और सिंचाई की समस्या के समाधान पर काम तेजी से चल रहा है।
 
योग और वैश्विक पहचान
मुख्यमंत्री ने कहा कि योग भारत की ऋषि परंपरा की देन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से इसे विश्व स्तर पर पहचान मिली है। योग दिवस पर दुनिया भर के लाखों लोग योग से जुड़ रहे हैं, जो बदलते भारत का प्रतीक है।उन्होंने नागरिकों से जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बुंदेलखंड में ऐतिहासिक परिवर्तन हुआ है।

संबंधित समाचार