G7 Summit France : फ्रांस के एवियन पहुंचे PM मोदी, वैश्विक मुद्दों पर World leaders से करेंगे बात
फ्रांस। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने और अहम वैश्विक मुद्दों पर विश्व के नेताओं के साथ विचार-विमर्श करने के लिए मंगलवार को यहां पहुंचे। यह लगातार 8वां जी7 शिखर सम्मेलन है जिसमें भारत को आमंत्रित किया गया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''जी7 शिखर सम्मेलन के लिए फ्रांस के एवियन पहुंचा। विश्व के नेताओं से बातचीत करने और अहम वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए उत्सुक हूं।'' उन्होंने कहा कि भारत ''एक अधिक टिकाऊ और समृद्ध ग्रह के लिए सामूहिक प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।''
https://twitter.com/narendramodi/status/2066825229188685981?s=20
मोदी जिनेवा से एवियन पहुंचे। जिनेवा हवाई अड्डे पर स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन ने मोदी का स्वागत किया था। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे का अभिवादन किया और भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने स्लोवाकिया की ''ऐतिहासिक और सार्थक'' यात्रा की।
उन्होंने कहा, ''इस यात्रा के नतीजे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे। व्यापारिक संबंध मजबूत होने से हमारे युवाओं को बहुत फायदा होगा। गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए स्लोवाकिया की सरकार और वहां के लोगों का आभार।'
ये भी पढ़ें :
G7 Summit France : फ्रांस जाते समय जिनेवा रुके पीएम मोदी, स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन से की खास मुलाकात
