11 जून 2026 : जानें आज का अपना राशिफल

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मेष- 
आज सभी काम धीमी गति से पूर्ण होंगे। अपने उद्देश्यों को लेकर सतर्क रहें। समाज में सक्रिय लोगों को सम्मानित किया जा सकता है।

वृषभ-
आज आपको लंबी दूरी की यात्रा करने से बचना चाहिए। पुरानी यादें आपके सामने आ सकती हैं। धर्म  के प्रति मन में रुचि बढ़ेगी।

मिथुन- 
आज दिन की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी की सलाह आपके काम आएगी। बच्चों के साथ बहुत अच्छा समय बिताएंगे।

कर्क- 
आज नई नौकरी ढूंढ़ रहे हैं, तो समय बहुत ही अच्छा है। महत्वपूर्ण सावधानी रखें। एक साथ अनेक कार्य करने से बचें।

सिंह- 
आज नौकरीपेशा लोगों का मन काम में नहीं लगेगा। व्यर्थ की बातों पर अधिक ध्यान न दें। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।

कन्या- 
आज चापलूस प्रकृति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। दोस्तों के साथ पार्टी के लिए जा सकते हैं। परिवार में सामंजस्य में कमी महसूस होगी।

तुला- 
आज व्यवसाय विस्तार करने के लिए समय शुभ है। उच्च पदस्थ लोगों से आपके संपर्क विकसित हो सकते हैं। काम का तनाव दूर होगा।

वृश्चिक- 
आज अपने काम को लेकर तनाव न लें। अधिकारी आपके प्रति नकारात्मक हो सकते हैं। अपने व्यवहार को संतुलित रखें।

धनु- 
आज गूढ़ विद्याओं के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति बहुत ही उन्नत रहेगी। किसी बड़ी कंपनी से नौकरी मिल सकती है।
 
मकर- 
आज धन के लेन-देन में सावधानी रखें। अड़ियल रवैये के कारण लोग आपसे दूरी बना सकते हैं। नशे का सेवन करने से बचें।

कुंभ- 
आज आपके सद्गुणों की कार्यक्षेत्र पर प्रशंसा होगी। शुभ समाचार मिलने से बहुत प्रसन्न रहेंगे। सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।

मीन- 
आज शेयर मार्केट में बड़ा निवेश न करें। घर में बिजली के उपकरण खराब हो सकते हैं। करियर को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है।

 

संबंधित समाचार