'जन नायकन' में बॉबी देओल का दमदार अंदाज, लगातार अलग-अलग किरदारों से जीत रहे दर्शकों का दिल
'एनिमल' से लेकर 'जन नायकन' तक बॉबी देओल की दमदार एक्टिंग की हो रही तारीफ, आगामी फिल्मों 'बंदर' और 'अल्फा' को लेकर भी बढ़ा उत्साह।
मुंबई: अभिनेता बॉबी देओल इन दिनों अपने करियर के बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं। लगातार अलग-अलग और चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाकर वह दर्शकों के साथ-साथ फिल्म समीक्षकों की भी खूब सराहना बटोर रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'जन नायकन' में भी उन्होंने अपनी प्रभावशाली मौजूदगी से दर्शकों का ध्यान खींचा है।
इससे पहले फिल्म 'एनिमल' में अबरार हक़ के किरदार के जरिए बॉबी देओल ने अपनी दमदार अभिनय क्षमता का परिचय दिया था। सीमित स्क्रीन टाइम होने के बावजूद उनके प्रदर्शन को दर्शकों ने काफी पसंद किया और उनकी भूमिका लंबे समय तक चर्चा में रही।
इसके बाद 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में भी बॉबी देओल ने अपने अलग अंदाज से दर्शकों को प्रभावित किया। अब थलपति विजय के साथ फिल्म 'जन नायकन' में उनकी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।
आने वाले समय में बॉबी देओल कई अलग-अलग शैलियों की फिल्मों में नजर आने वाले हैं। उनकी आगामी फिल्मों में 'बंदर' और 'अल्फा' शामिल हैं, जिनमें उनके किरदारों को लेकर पहले से ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है।
'एनिमल' से लेकर 'जन नायकन' तक बॉबी देओल ने यह साबित किया है कि वह हर नए किरदार में खुद को ढालने की क्षमता रखते हैं। यही वजह है कि उनकी फिल्मों और नए प्रोजेक्ट्स को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है।
यह भी पढ़ेंः ICC T20 Rankings: जिम्बाब्वे पर जीत के बाद भारत फिर बना नंबर-1, इंग्लैंड को पछाड़ा; इशान किशन टॉप बल्लेबाज
