डेकोरेटिव स्ट्रीट लाइटों से जगमगाया मनकापुर: पंडित दीन दयाल योजना से बदली तस्वीर, जानें दूसरे चरण में क्या होगा बदलाव

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

पंडित दीन दयाल नगर विकास योजना के तहत मनकापुर में आधुनिक डेकोरेटिव स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण हुआ। जनप्रतिनिधियों ने इसे नगर के सौंदर्यीकरण, सुरक्षा और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

मनकापुर/गोंडा, अमृत विचार: नगर पंचायत मनकापुर के मुख्य मार्ग पर शनिवार को पंडित दीन दयाल नगर विकास योजना के तहत अत्याधुनिक डेकोरेटिव स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण किया गया। नई प्रकाश व्यवस्था से मुख्य मार्ग रात में रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाने लगा है। इससे न केवल नगर की सुंदरता बढ़ी है, बल्कि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा भी मिलेगी। स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री, नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सोनी (बब्लू सोनी) तथा राज्य विदेश मंत्री के पुत्र जयवर्धन सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, व्यापारी, गणमान्य नागरिक और नगरवासी मौजूद रहे।

विधायक रमापति शास्त्री ने कहा कि सरकार अंत्योदय की भावना के अनुरूप नगरों को आधुनिक और सुविधायुक्त बनाने के लिए लगातार विकास कार्य करा रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सोनी ने बताया कि पहले चरण में मुख्य मार्ग पर डेकोरेटिव स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। दूसरे चरण में नगर की विभिन्न गलियों में करीब 120 आधुनिक स्ट्रीट लाइटें स्थापित की जाएंगी, जिससे पूरे नगर में बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

डेकोरेटिव स्ट्रीट लाइटों से जगमगाया मनकापुर गोंडा

जयवर्धन सिंह ने नागरिकों से नगर की स्वच्छता बनाए रखने और सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विकास कार्य तभी सफल होते हैं, जब आमजन भी उनकी जिम्मेदारी निभाएं। नई प्रकाश व्यवस्था का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। उनका कहना है कि इससे बाजारों में देर शाम तक रौनक बनी रहेगी, व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और महिलाओं, बुजुर्गों व राहगीरों की सुरक्षा भी बढ़ेगी।

कार्यक्रम में सभासद वैभव सिंह, विकास हांडा, प्रेमचंद्र चौहान, श्याम नारायण जायसवाल, पवन चौधरी, राजकुमार पटवा, पंकज श्रीवास्तव, मन्नान, अखंड प्रताप सिंह, एलडीवी चेयरमैन जनार्दन तिवारी, सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह, यूपी सिंह, कमलेश पांडेय, सारिका सिंह, पूर्व चेयरमैन प्रदीप कुमार गुप्ता, रमेश चौधरी, हसमत उल्ला सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ेंः बाराबंकी CHC पर CMO का औचक निरीक्षण, गंदगी पर सख्त नाराजगी; 15 दिन में सुधार नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई

यह भी पढ़ेंः यूपी के 1.28 लाख शिक्षकों को बड़ा तोहफाः अब 5 लाख तक कैशलेस इलाज, साथ में 3 करोड़ तक का बीमा

संबंधित समाचार