लखनऊ में नकली दवाओं के बड़े रैकेट का पर्दाफाश, 24 लाख की दवाएं सील, जांच शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Virendra Pandey
On

अमृत विचार, लखनऊ: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और पुलिस ने लखनऊ-गोंडा में नकली व अवैध दवाओं के अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा किया है। अमीनाबाद और बख्शी का तालाब में छापेमारी कर करीब 24 लाख रुपये की संदिग्ध दवाएं सील की गईं।

जांच में 31 दवाओं के नमूने लेकर परीक्षण के लिए भेजे गए हैं। अधिकारियों को कई दवाओं के लेबल में प्रिंटिंग और स्पेलिंग में त्रुटियां मिली हैं। बिना लाइसेंस और बिना बिल दवाओं की बिक्री का भी मामला सामने आया है।

अधिकारियों के अनुसार रैकेट के तार राजस्थान से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। गोंडा में प्रतिबंधित श्रेणी की दवाओं के अवैध भंडारण का भी खुलासा हुआ है।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर : आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत, 84 सड़कें बंद; कई जिलों में रेड अलर्ट

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

SIT की जांच में बेदाग निकले चंपत राय और अनिल मिश्रा! गृह विभाग ने ट्रस्ट को सौंपी फाइनल रिपोर्ट
यूपी में बाढ़ से 12 जिले प्रभावित, चपेट में 64 हजार से ज्यादा लोग; 55 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
ओलंपिक 2036 में 30-40 पदक का लक्ष्य अभी दूर की कौड़ी, भारत को प्रतिभा पहचानने में हो रही देरी: रोंजन सोढ़ी
Gonda News : गोंडा में 150 से ज्यादा गैरमान्यता प्राप्त स्कूलों पर गिरेगी गाज, 24 मदरसे भी रडार पर; खंड शिक्षा अधिकारियों की लापरवाही आई सामने, बीएसए ने जताई नाराजगी
Barabanki News : महादेवा में पुलिस की सख्ती! बैरियर पर श्रद्धालुओं से नोकझोंक और धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल