CM Yogi Barabanki Visit: लोधेश्वर धाम से बाराबंकी को 542.41 करोड़ की सौगात, महादेवा कॉरिडोर का शिलान्यास कर किया जलाभिषेक

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोधेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की, महादेवा कॉरिडोर का शिलान्यास किया और रामनगर व दरियाबाद क्षेत्र की 82 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बाराबंकी के रामनगर स्थित श्री लोधेश्वर महादेव धाम पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने निर्माणाधीन महादेवा कॉरिडोर का अवलोकन किया, श्रावण मेले की तैयारियों का जायजा लिया और श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

542.41 करोड़ की 82 विकास परियोजनाओं की दी सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ₹542.41 करोड़ की लागत वाली 82 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 56 परियोजनाओं का शिलान्यास लगभग ₹409.09 करोड़ की लागत से तथा 28 परियोजनाओं का लोकार्पण लगभग ₹133.31 करोड़ की लागत से किया गया।

 

Jul 20, 2026 · 12:49 PM · Muskan Dixit
सीएम योगी ने साधा विपक्ष पर निशाना

सीएम योगी ने कहा की कांग्रेस और सपा के राज में गुंड्डे माफियाओं को दी जाती थी जमीन। कांग्रेस और सपा राज में लोगों के बीच पहचान का संकट खड़ा हो रहा था।

Jul 20, 2026 · 12:26 PM · Muskan Dixit
सुने CM योगी को Live
Jul 20, 2026 · 12:25 PM · Muskan Dixit
रामनगर और दरियाबाद को मिला विकास का बड़ा लाभ

विकास परियोजनाओं में दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के लिए ₹260.12 करोड़ की लागत वाली 46 परियोजनाएं शामिल हैं, जिनमें 34 शिलान्यास और 12 लोकार्पण हैं।

वहीं रामनगर विधानसभा क्षेत्र को ₹282.28 करोड़ की लागत वाली 36 परियोजनाओं की सौगात मिली, जिनमें 22 शिलान्यास और 14 लोकार्पण शामिल हैं।

Jul 20, 2026 · 12:23 PM · Muskan Dixit
महादेवा कॉरिडोर का हुआ शिलान्यास

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित किए जा रहे महादेवा कॉरिडोर का शिलान्यास भी किया। इस परियोजना का उद्देश्य लोधेश्वर धाम को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ते हुए धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना है।

Jul 20, 2026 · 12:23 PM · Muskan Dixit
लाभार्थियों को वितरित किए सरकारी योजनाओं के लाभ

मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं अन्य सहायता भी वितरित की। इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं और जनहितकारी कार्यक्रमों पर अपने विचार रखे।

संबंधित समाचार