LIVEParliament Monsoon Session 2026 : मॉनसून सत्र में विपक्ष का हंगामा, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित, यहां जानें हर अपडेट
Parliament Monsoon Session 2026 LIVE : संसद के मानसून सत्र से जुड़े हर बड़े घटनाक्रम, प्रधानमंत्री के संबोधन, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही और सभी अहम अपडेट यहां पढ़ें।
नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र आज (20 जुलाई) से शुरू हो रहा है। सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन के हंस द्वार पर मीडिया को संबोधित कर सकते हैं। उनके संबोधन में सरकार की प्राथमिकताओं और मौजूदा मुद्दों पर प्रतिक्रिया देखने को मिल सकती है। यह सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त, 2026 तक चलेगा। इस दौरान सरकार कई अहम विधेयक पेश कर सकती है, जबकि विपक्ष महंगाई, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था और अन्य जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 13 अगस्त के बाद सत्र स्थगित किया जाएगा। LIVE BLOG: संसद के मानसून सत्र से जुड़े हर बड़े घटनाक्रम, प्रधानमंत्री के संबोधन, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही और सभी अहम अपडेट यहां पढ़ें...
4.png)
4.png)
लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार पूर्वाह्न 11..00 बजे तक के लिए स्थगित
CJP का दावा: अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने विपक्षी सांसदों से छात्रों के समर्थन में तुरंत सड़कों पर उतरने की अपील की। दास ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने बल प्रयोग किया और उनके साथ मारपीट की गई।
https://twitter.com/SauravDassss/status/2079130004441743404?s=20
मल्लिकार्जुन खड़गे का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र के खिलाफ
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की आलोचना करते हुए कहा कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी घटनाओं के बाद मौजूदा सरकार सत्ता में बने रहने की नैतिकता खो चुकी है।
सीपीआईएम ने संसद मार्च का किया समर्थन, कहा- शिक्षा अधिकार है, भ्रष्टाचार का माध्यम नहीं
सीपीआईएम ने संसद मार्च से जुड़ा एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि हजारों छात्र और युवा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर से संसद की ओर मार्च में शामिल हुए। पार्टी ने अपने संदेश में कहा कि शिक्षा हर नागरिक का अधिकार है, इसे मुनाफाखोरी और भ्रष्टाचार का जरिया नहीं बनाया जाना चाहिए।
केसी वेणुगोपाल बोले- NEET और CBSE मुद्दे पर सरकार गंभीर नहीं, शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सरकार छात्रों और अभिभावकों की चिंताओं के प्रति संवेदनशील नहीं दिख रही है। उन्होंने कहा कि NEET और CBSE परीक्षा से जुड़े मामलों ने लाखों परिवारों को प्रभावित किया है। कांग्रेस की मांग है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें और संसद में NEET तथा CBSE परीक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा कराई जाए।
अखिलेश यादव का आरोप- पेपर लीक के दोषियों पर कार्रवाई नहीं, छात्रों पर लाठीचार्ज दुखद
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि पेपर लीक मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार नौकरियां नहीं दे रही और भर्ती प्रक्रिया पर भी सवाल उठ रहे हैं। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसकी आलोचना की।
अभिजीत दिपके ने खत्म की भूख हड़ताल
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी। सोनम वांगचुक को अस्पताल भेजे जाने के बाद वे भूख हड़ताल पर बैठे थे।
विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही दोबारा स्थगित
संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्षी दलों के लगातार हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही एक बार फिर स्थगित कर दी गई। सभापति ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12:50 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा की। वहीं, लोकसभा में भी विपक्ष का विरोध प्रदर्शन जारी रहा।
छात्रों पर लाठीचार्ज का मुद्दा संसद में उठाएंगे: जिया उर रहमान बर्क
समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क ने कहा कि देश के भविष्य माने जाने वाले युवाओं और छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पार्टी सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने जाएगा। बर्क ने कहा कि समाजवादी पार्टी छात्रों के आंदोलन के साथ खड़ी है और सरकार से उनकी मांगों पर संवाद शुरू करने की अपील करती है।
लोकसभा में सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने से जुड़ा विधेयक पेश
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 पेश किया। यह विधेयक सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या से संबंधित प्रावधानों में संशोधन के उद्देश्य से सदन के पटल पर रखा गया।
