Sultanpur Power Cut: शॉर्ट सर्किट से 6 घंटे ठप रही बिजली, हनुमानगंज में एक महीने से परेशान हैं ग्रामीण

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लोलेपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े रामपुर-हनुमानगंज क्षेत्र में केबिल बॉक्स में आग लगने से घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं, पंचायत भवन के पास क्षतिग्रस्त केबल के कारण ग्रामीण पिछले एक महीने से बिजली संकट झेल रहे हैं।

सुलतानपुर: जिले के भदैया क्षेत्र में लोलेपुर विद्युत उपकेंद्र से संचालित रामपुर-हनुमानगंज गांव की बिजली आपूर्ति रविवार रात शॉर्ट सर्किट के कारण बाधित हो गई। भुलकी आरा मशीन के पास स्थित केबिल बॉक्स में आग लगने से इलाके में करीब छह घंटे तक बिजली गुल रही।

दो फेज टकराने से हुआ शॉर्ट सर्किट

जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब 9 बजे भुलकी आरा मशीन के पास दो फेज आपस में टकरा गए, जिससे शॉर्ट सर्किट हो गया। इसके बाद केबिल बॉक्स में आग लग गई और बिजली आपूर्ति तत्काल ठप हो गई।

ग्रामीणों ने तुरंत लाइनमैन को सूचना दी और स्थानीय स्तर पर आग बुझाने में भी सहयोग किया।

मरम्मत के बाद बहाल हुई आपूर्ति

सूचना मिलने पर विद्युत विभाग का स्टाफ मौके पर पहुंचा और क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत शुरू की। आवश्यक कार्य पूरा होने के बाद करीब छह घंटे बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति दोबारा शुरू कर दी गई।

हनुमानगंज में एक महीने से बनी हुई है समस्या

इसी बीच ग्रामीणों ने बताया कि हनुमानगंज रामपुर में पंचायत भवन के पास हाईवे पार करने वाली केबिल पिछले एक महीने से शॉर्ट होकर आपस में चिपकी हुई है। इसके कारण मोहल्ले में बिजली आपूर्ति बार-बार प्रभावित हो रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया है।

जेई ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन

जूनियर इंजीनियर अशोक सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत जल्द कराई जाएगी, ताकि क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़ेंः World Youth Skills Day: सीएम योगी का युवाओं के नाम संदेश, बोले- कौशल ही विकसित उत्तर प्रदेश और 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत

संबंधित समाचार