पाकिस्तान को हराकर भारत बना एशिया का चैंपियन! यूथ हॉकी फाइव्स में लहराया तिरंगा, विश्व कप से पहले बढ़ा आत्मविश्वास

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

एफआईएच यूथ हॉकी फाइव्स एशियाई चैम्पियनशिप के फाइनल में भारतीय सब-जूनियर पुरुष टीम ने पाकिस्तान को 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं महिला टीम चीन से फाइनल हारकर रजत पदक विजेता रही।

मस्कट: भारतीय सब-जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने एफआईएच यूथ हॉकी फाइव्स एशियाई चैम्पियनशिप के फाइनल में अपने पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 3-1 से हराकर शानदार अंदाज में खिताब जीत लिया। इस जीत के साथ भारत ने एशियाई चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया और एलीट पूल तालिका में शीर्ष स्थान भी प्राप्त किया।

फाइनल मुकाबले में भारत ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। रोमित पाल ने पांचवें मिनट में गोल कर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। पहले हाफ की समाप्ति तक भारत 1-0 से आगे रहा।

दूसरे हाफ में भारतीय टीम ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली। कप्तान केतन कुशवाहा ने 12वें मिनट में दूसरा गोल दागा, जबकि एक मिनट बाद शाहरुख अली ने तीसरा गोल कर भारत को 3-0 की मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद उस्मान ने 16वें मिनट में एक गोल कर अंतर कम करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय रक्षा पंक्ति ने अंतिम समय तक कोई और गोल नहीं होने दिया। परिणामस्वरूप भारत ने 3-1 से मुकाबला जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

इस प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने के साथ ही भारत और पाकिस्तान दोनों ने पहले एफआईएच यूथ हॉकी फाइव्स विश्व कप के लिए पहले ही क्वालीफाई कर लिया था।

महिला टीम ने जीता रजत पदक

महिला वर्ग के फाइनल में भारतीय सब-जूनियर टीम को चीन के खिलाफ 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद भारतीय टीम ने प्रतियोगिता में उपविजेता रहते हुए रजत पदक अपने नाम किया।

हॉकी इंडिया ने घोषित किए नकद पुरस्कार

हॉकी इंडिया ने स्वर्ण पदक जीतने वाली पुरुष टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को ₹2 लाख और सहयोगी स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 1 लाख देने की घोषणा की है। वहीं रजत पदक जीतने वाली महिला टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को 1 लाख तथा सहयोगी स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 50 हजार का पुरस्कार दिया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः Asian Youth Hockey 5s में भारत ने रचा इतिहास, चीन से फाइनल हारा लेकिन विश्व कप का टिकट किया पक्का

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

UPI के नाम पर गर्भवती महिला से 48,500 की ऑनलाइन ठगी! अंगनबाड़ी कार्यकत्री पर गंभीर आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
डेकोरेटिव स्ट्रीट लाइटों से जगमगाया मनकापुर: पंडित दीन दयाल योजना से बदली तस्वीर, जानें दूसरे चरण में क्या होगा बदलाव
बाराबंकी CHC पर CMO का औचक निरीक्षण, गंदगी पर सख्त नाराजगी; 15 दिन में सुधार नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई
योगी का शिक्षकों से आह्वान: भारत विरोधी षड्यंत्रों के खिलाफ बनें जागरूकता की ताकत, छात्रों में जगाएं राष्ट्रभाव
धर्मेंद्र प्रधान के बाद शिक्षा मंत्रालय की कमान प्रह्लाद जोशी को पास? जानिए नए शिक्षा मंत्री का पूरा राजनीतिक सफर