Asian Youth Hockey 5s में भारत ने रचा इतिहास, चीन से फाइनल हारा लेकिन विश्व कप का टिकट किया पक्का

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

मस्कट में खेले गए एफआईएच यूथ हॉकी फाइव्स एशियाई चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय महिला टीम को चीन ने 4-2 से हराया। इससे पहले भारत ने सेमीफाइनल में कजाकिस्तान को 8-1 से हराकर विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया।

मस्कट: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच यूथ हॉकी फाइव्स एशियाई चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया और उपविजेता का स्थान हासिल किया। शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को चीन के खिलाफ 2-4 से हारा दिया। हालांकि पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाते हुए भारत ने एफआईएच यूथ हॉकी फाइव्स विश्व कप के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। 

इससे पहले दिन में खेले गए सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने कजाकिस्तान को 8-1 के बड़े स्कोर से हरा दिया और इसी के साथ ही फाइनल में एंट्री की थी 

फाइनल में चीन ने जोरदार शुरुआत करते हुए पहले ही मिनट में टोंगटोंग लू के गोल से बढ़त हासिल कर ली। केक्सिन तांग ने पांचवें मिनट में चीन की बढ़त को दोगुना कर दिया, जिसके एक मिनट बाद जियाक्सिन गुओ ने स्कोर 3-0 कर दिया। 

भारत ने वापसी की कोशिश करते हुए 13वें मिनट में नौशीन नाज के गोल से पहला अंक हासिल किया। लेकिन 19वें मिनट में चेन गे ने गोल कर चीन की बढ़त फिर तीन गोल की कर दी। अंतिम मिनटों में पुष्पा मांझी ने भारत के लिए दूसरा गोल किया, लेकिन टीम अंतर कम करने में सफल नहीं हो सकी और चीन ने 4-2 से मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया।

टूर्नामेंट में भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए हॉकी इंडिया ने प्रत्येक खिलाड़ी को एक लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 50 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि देने की घोषणा की।

यह भी पढ़ेंः UP T20 League 2026 Auction: कर्ण शर्मा बने सबसे महंगे खिलाड़ी, ₹23 लाख में कानपुर सुपर स्टार ने खरीदा; शुभम गौतम पर भी लगी बड़ी बोली

संबंधित समाचार