ग्लास्गो से आई अच्छी खबर! भारतीय जिम्नास्ट प्रतिष्ठा सामंता ने वॉल्ट फाइनल में बनाई जगह, प्रणति नायक मामूली अंतर से चूकीं

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

22 वर्षीय प्रतिष्ठा सामंता ने महिला वॉल्ट क्वालीफाइंग में 13.025 अंक हासिल कर शीर्ष-8 में जगह बनाई। वहीं प्रणति नायक मामूली अंतर से फाइनल में पहुंचने से चूक गईं।

ग्लास्गोः राष्ट्रमंडल खेलों की जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में भारत की प्रतिष्ठा सामंता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला वॉल्ट स्पर्धा के फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। शनिवार को खेले गए क्वालीफाइंग मुकाबले में पश्चिम बंगाल की 22 वर्षीय जिम्नास्ट ने दोनों वॉल्ट के आधार पर कुल 13.025 अंक हासिल किए और पांचवें स्थान पर रहते हुए शीर्ष आठ खिलाड़ियों में जगह बना ली।

भारत की ही प्रणति नायक हालांकि मामूली अंतर से क्वालीफाई करने से चूक गई। वह 12.555 अंकों के साथ 11वें स्थान पर रहकर तीसरी रिजर्व खिलाड़ी रहीं।

अन्य भारतीय खिलाड़ियों में इशिता रेवाले ने 11.725 अंक के साथ 15वां स्थान हासिल किया, जबकि निशिका अग्रवाल 11.075 अंक लेकर 19वें स्थान पर रहीं।

आलराउंड प्रतियोगिता में प्रतिष्ठा और इशिता दोनों ही फाइनल में जगह नही बना पाई। वह क्रमशः 42.250 और 41.700 अंकों के साथ 27वें और 28वें स्थान पर रहीं। उन्हें रिजर्व सूची में तीसरे और चौथे स्थान पर रखा गया है।

महिला टीम स्पर्धा में भारतीय टीम 123 अंक के साथ नौवें स्थान पर रही। इस स्पर्धा में ऑस्ट्रेलिया ने 158.400 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि कनाडा ने 157.300 अंक के साथ रजत और इंग्लैंड ने 154.300 अंक के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

यह भी पढ़ेंः Asian Youth Hockey 5s में भारत ने रचा इतिहास, चीन से फाइनल हारा लेकिन विश्व कप का टिकट किया पक्का

संबंधित समाचार