26 जुलाई का इतिहास: कारगिल विजय दिवस से पहले जानिए आज के दिन हुईं देश-दुनिया की 20 बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

26 जुलाई का दिन भारतीय और विश्व इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी रहा है। इसी दिन समाज सुधारकों का जन्म हुआ, ऐतिहासिक राजनीतिक फैसले लिए गए, अंतरराष्ट्रीय संघर्षों में बड़े बदलाव हुए और विज्ञान, खेल व अंतरिक्ष जगत में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज की गईं।

नई दिल्ली: इतिहास के पन्नों में 26 जुलाई की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए दर्ज है। इस दिन शिक्षा, राजनीति, स्वतंत्रता संग्राम, विज्ञान, खेल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े कई ऐसे घटनाक्रम हुए, जिन्होंने दुनिया के इतिहास पर गहरा प्रभाव छोड़ा। आइए जानते हैं 26 जुलाई को हुई प्रमुख ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में।

26 जुलाई की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

  • 1844 – भारत के प्रसिद्ध शिक्षाविद् गुरुदास बनर्जी का जन्म हुआ।
  • 1874 – महाराष्ट्र के समाज सुधारक और दलित उत्थान के समर्थक छत्रपति शाहू महाराज का जन्म हुआ।
  • 1876 – कोलकाता में इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की गई।
  • 1945 – विंस्टन चर्चिल ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
  • 1951 नीदरलैंड ने जर्मनी के साथ युद्ध समाप्त करने की घोषणा की।
  • 1953 – फिदेल कास्त्रो के नेतृत्व में क्यूबा की क्रांति की शुरुआत हुई।
  • 1956 – मिस्र ने स्वेज नहर का राष्ट्रीयकरण करते हुए उस पर नियंत्रण स्थापित किया।
  • 1965 मालदीव को ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिली।
  • 1966 – भारत के प्रसिद्ध विद्वान वासुदेव शरण अग्रवाल का निधन हुआ।
  • 1974 – फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप पर परमाणु परीक्षण किया।
  • 1997 – श्रीलंका ने क्रिकेट एशिया कप का खिताब जीता।
  • 1998 – महान महिला एथलीट जैकी जॉयनर-केर्सी ने एथलेटिक्स से संन्यास लिया।
  • 2000 – फिजी में विद्रोही नेता जार्ज स्पीट को सेना ने गिरफ्तार किया।
  • 2002 – इंडोनेशिया की अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति सुहार्तो के पुत्र को 15 वर्ष की सजा सुनाई।
  • 2004 – ईरान के विदेश मंत्री कमाल खराज़ी ने भारत के प्रधानमंत्री के साथ गैस पाइपलाइन प्रस्ताव पर चर्चा की।
  • 2005 – मुंबई में रिकॉर्ड बारिश से जनजीवन ठप हो गया और एक हजार से अधिक लोगों की मौत हुई।
  • 2005 – नासा ने स्पेस शटल डिस्कवरी का सफल प्रक्षेपण किया।
  • 2006 – लेबनान में इज़रायल के हमले में चार संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षकों की मौत हुई।
  • 2007 – पाकिस्तान ने परमाणु क्षमता वाली बाबर हत्फ़-7 क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
  • 2008 – यूरोपीय वैज्ञानिकों ने सौरमंडल के बाहर एक नए ग्रह की खोज की।
  • 2008 – गुजरात के अहमदाबाद में सिलसिलेवार बम धमाकों में 56 लोगों की मौत और 200 से अधिक लोग घायल हुए।
  • 2012 – सीरिया में हिंसा की घटनाओं में एक ही दिन करीब 200 लोगों की जान गई।
  • 2013 – पाकिस्तान के पराचिनार में हुए बम विस्फोट में 57 लोगों की मौत हुई।
  • 2013 – प्रख्यात वैज्ञानिक और टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (TIFR) के संस्थापक-निदेशक उबैद सिद्दीकी का निधन हुआ।

संबंधित समाचार