कॉजपा के प्रदर्शन के बीच बड़ा अपडेट, सरकार ने बातचीत के लिए बुलाया; नड्डा से मिलेंगे प्रवक्ता सौरभ दास

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने सोमवार को दावा किया कि केंद्र सरकार ने बातचीत के लिए उससे संपर्क किया है। संगठन के मुताबिक, उसकी मांगों को लेकर दो प्रवक्ता केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा से मुलाकात करेंगे और अपनी बात रखेंगे। हालांकि, सरकार की ओर से इस बातचीत को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

कॉजपा नेताओं की जेपी नड्डा से होगी मुलाकात

यह घटनाक्रम उस समय सामने आया है, जब कॉजपा के आह्वान पर बड़ी संख्या में लोग दिल्ली में संसद मार्ग के पास जुटे और कथित परीक्षा अनियमितताओं को लेकर जवाबदेही तय करने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए संसद की ओर मार्च करने का प्रयास किया।प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच टकराव की स्थिति भी बनी, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने लाठीचार्ज का सामना करने का दावा किया। 

सौरभ दास और आशुतोष रांका केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा से मिलेंगे 

कॉजपा के प्रवक्ता सौरभ दास ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट कर बताया कि संगठन की ओर से वह और आशुतोष रांका केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा से मिलने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने सुबह बातचीत के लिए संपर्क किया था और संगठन की मांगें स्पष्ट हैं।

उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में युवा इस मुद्दे को लेकर एकत्र हुए हैं और उनकी मांगों को सरकार के सामने रखा जाएगा। कॉजपा की ओर से शिक्षा व्यवस्था और कथित परीक्षा अनियमितताओं से जुड़े मुद्दों को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है। संगठन का कहना है कि युवाओं से जुड़े मामलों पर सरकार को जवाबदेही तय करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें : 
संसद सत्र से पहले विपक्ष की रणनीति तय, राम मंदिर और नीट मामले पर सरकार को घेरने की तैयारी

संबंधित समाचार