प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस आयुक्त की बड़ी कार्रवाई, मेजा चौकी प्रभारी निलंबित

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के यमुना नगर जोन के मेजा थाना क्षेत्र में ट्रिपल मर्डर को लेकर लापरवाही बरतने पर मेजा चौकी प्रभारी रामविलास सिंह पर गाज गिरी है। पुलिस आयुक्त जोगिंदर कुमार ने मंगलवार को तत्काल प्रभाव से रामविलास सिंह को निलंबित कर दिया और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए है। एक ही परिवार के तीन लोगों के हत्या में प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका बताई जा रही है। 

बताया जा रहा है की गांव का ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगा है। मृतक के परिवार की नाबालिग लड़की से एक तरफा प्यार के विरोध में ट्रिपल मर्डर की आशंका जताई जा रही है। ऐसा बताया जा रहा है की कुछ दिन पहले भी गांव के प्रधान ने विवाद में समझौता कराया था। प्रधान और युवक के परिजनों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूरी घटना प्रयागराज के यमुनानगर जोन के मेजा थाना क्षेत्र के कुकरकटवा गांव का है। 

ये भी पढ़ें  : 
बहराइच मस्जिद विवाद: नहीं हटेगी 200 साल पुरानी मस्जिद, डीएम ने नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Bahraich News: बहराइच दौरे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- राममंदिर चढ़ावा चोरी में कोई भी दोषी नहीं बचेगा
Barabanki News: लोधेश्वर महादेवा धाम से अयोध्या के लिए शुरू हुई निःशुल्क AC रामरथ सेवा, जानिए प्रतिदिन कितने श्रद्धालु कर सकेंगे यात्रा
UP Teacher Recruitment: 68500 सहायक अध्यापक भर्ती के अभ्यर्थियों ने संशोधित परिणाम की मांग उठाई, मुख्यमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन
Hardoi Crypto Scam: 7.5% रिटर्न, गोवा टूर और प्लॉट का लालच... 50 करोड़ की ठगी के बाद मुख्य आरोपी दुबई फरार, 5 पर केस दर्ज
Kanpur News: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, IAS-PCS समेत प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग